फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   top most industrialist in india

मुकेश सबसे अमीर, अनिल सूची से बाहर

Thu, 24 Oct 2013 09:59 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
एजेंसी/दिल्ली Updated Thu, 24 Oct 2013 09:59 PM IST
विज्ञापन
top most industrialist in india

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी 18.9 अरब डालर की संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर शख्स बने हुए है, जबकि उनके भाई अनिल अंबानी शीर्ष 10 धनकुबेरों की सूची से बाहर है।

विज्ञापन


ओ पी जिंदल समूह की गैस कार्यकारी अध्यक्ष सावित्री जिंदल 5.1 अरब डालर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय महिला है।

हुरून इंडिया की अमीरों की आज जारी दूसरी सूची के अनुसार संपत्ति में दो प्रतिशत की कमी आने के बावजूद मुकेश अंबानी लगातार दूसरे वर्ष देश के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।
विज्ञापन


लंदन में रहने वाले भारतीय मूल के लक्ष्मी नारायण मित्तल 15.9 अरब डालर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर है। उनकी संपत्ति में पिछले वर्ष की तुलना में छह प्रतिशत की कमी आयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुरून इंडिया में 30 करोड़ डालर से अधिक की संपत्ति वाले भारतीयों को शामिल किया गया है। इस सूची में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 41 लोग बढे़ हैं।

इसमें 46 नए लोग शामिल हुए और 30 करोड़ डालर से अधिक की संपत्ति वालों की संख्या 141 हो गई है।

इस सूची में शामिल होने वाले नव धनकुबेरो में फर्मा, विनिर्माण और रियल एस्टेट कारोबार से जुडे लोग शामिल है।

फर्मा क्षेत्र की कंपनी सन फर्मासियुटिकल्स के संस्थापक दिलीप शांघवी इस सूची में पहली बार देश के तीसरे व्यक्ति के रूप में शामिल हुए हैं।

उनकी संपत्ति में 66 प्रतिशत का भारी उछाल आया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सन फर्मा के शेयर में तेजी और कंपनी की कैंसर की दवा की मांग बढ़ने से कारोबार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद से श्री शांघवी की संपत्ति में उछाल आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed