{"_id":"cf3fcbda11aa0fbba894cca004585926","slug":"xiaomi-no-more-exclusive-to-flipkart-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्याओमी के उत्पाद अब स्नैपडील और अमेजॉन पर भी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
श्याओमी के उत्पाद अब स्नैपडील और अमेजॉन पर भी
एजेंसी
Updated Tue, 07 Apr 2015 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चीन की हैंडसेट निर्माता कंपनी श्याओमी के उत्पाद फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव नहीं होंगे।
Trending Videos
कंपनी ने अब अपने स्मार्टफोन दूसरी ई कॉमर्स साइट जैसे स्नैपडील और अमेजॉन पर भी बेचने का फैसला किया है। श्याओमी ने पिछले वर्ष जुलाई में अपना पहला स्मार्टफोन भारत में लांच किया था और फ्लिपकार्ट के साथ गठजोड़ कर स्मार्टफोन ऑनलाइन बेचने का फैसला किया था।
श्याओमी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में कहा है कि 8 अप्रैल से हम दो और पार्टनर चैनल जोड़ रहे। अब स्नैपडील और अमेजॉन इंडिया पर भी हमारे उत्पाद खरीद सकते हैं। ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने के लिए श्याओमी ने रिटेल चेन द मोबाइल स्टोर के साथ भी गठजोड़ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी ने दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के साथ भी भागीदारी की है। पोस्ट में कहा गया है कि इसका मतलब है कि अब आप अपना पसंदीदा उत्पाद फ्लिपकार्ट, स्नैपडील और अमेजॉन इंडिया पर ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आप स्टोर में खरीदना चाहते हैं तो द मोबाइल स्टोर और एयरटेल हैं।

कमेंट
कमेंट X