सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   fifa hindi news: 10 football stars in fifa world cup

वर्ल्ड कप में 10 सुपर स्टार्स, जिन पर होगी सबकी निगाहें

अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Jun 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
fifa hindi news: 10 football stars in fifa world cup
विज्ञापन
उम्र : 27 साल
loader
Trending Videos

86 : मैच
38 : गोल

2014 वर्ल्ड कप में सभी की नजरें अर्जेंटीना के फॉरवर्ड खिलाड़ी और कप्तान लियोनल मेस्सी पर टिकी हैं। साथी खिलाड़ियों के लिए गोल करने के मौके बनाना उनकी खासियत है। अपना तीसरा वर्ल्ड कप खेल रहे मेसी का सपना पहली बार वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा बनना है। बार्सिलोना के लिए खेलने वाले मेसी हाल ही में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं।

सर्जियो एजुएरो (अर्जेंटीना)

fifa hindi news: 10 football stars in fifa world cup
उम्र : 26 साल
55 : मैच
23 : गोल

मैनचेस्टर सिटी के लिए खेलने वाले सर्जियो और लियोनेल मेस्सी की जोड़ी को काफी खतरनाक माना जाता है। मेस्‍सी जहां गोल करने के मौके बनाते हैं वहीं स्ट्राइकर सर्जियो बॉल को गोलपोस्ट में उलझाने का काम करते हैं। विपक्षी टीम के डिफेंस को भेदने में सर्जियो को महारत हासिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल)

fifa hindi news: 10 football stars in fifa world cup
उम्र : 29 साल
110 : मैच
49 : गोल

शानदार फॉर्म में चल रहे पुर्तगाल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी अपना तीसरा वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। रियल मैड्रिड के लिए खेलने वाले फॉरवर्ड खिलाड़ी रोनाल्डो फुटबॉल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं। 2013 में रोनाल्डो ने अर्जेंटीना के लियोनल मेसी के वर्चस्व को तोड़ते हुए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी होने का खिताब जीता। रोनाल्डो को मजबूत, तेज और निडर फुटबॉलर माना जाता है।

मारियो बार्तोली (इटली)

fifa hindi news: 10 football stars in fifa world cup
उम्र : 23 साल
30 : मैच
12 : गोल

इटालियन टीम के स्ट्राइकर मारियो बार्तोली एसी मिलान क्लब के लिए खेलते हैं। बार्तोली अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रहे है और उन पर इटालियन टीम के लिए गोल करने की बड़ी जिम्मेदारी है। बार्तोली अपने गुस्सैल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं और इस कारण वह मुश्किलों में फंस जाते हैं। बार्तोली पर अपने गुस्से को काबू करने के साथ इटालियन टीम को आगे ले जाने की चुनौती है।

लुइस सुआरेज (उरुग्वे)

fifa hindi news: 10 football stars in fifa world cup
उम्र : 27 साल
80 : मैच
41 : गोल

अपना दूसरा वर्ल्ड कप खेलने जा रहे उरुग्वे टीम के फॉरवर्ड सुआरेज लीवरपूल के लिए भी खेलते हैं। मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद सुआरेज को वर्तमान में दुनिया का तीसरा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी माना जाता है। फॉरवर्ड में खेलने के बावजूद सुआरेज अकेले बॉल को गोलपोस्ट में पहुंचाने का दमखम रखते हैं।

नेमार (ब्राजील)

fifa hindi news: 10 football stars in fifa world cup
उम्र : 22 साल
49 : मैच
31 : गोल

बार्सिलोना के लिए खेलने वाले नेमार वर्ल्ड फुटबॉल के नए स्टार हैं। नेमार फॉरवर्ड और विंगर की पोजीशन पर खेलते हैं। अपने घरेलू मैदान पर अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रहे नेमार पर अच्छे प्रदर्शन का खासा दबाव होगा। नेमार शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और 2013 फीफा कॉनफेडरेशन कप में उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए गोल्डन बॉल मिली।

इडेन हेजार्ड (बेल्जियम)

fifa hindi news: 10 football stars in fifa world cup
उम्र : 23 साल
45 : मैच
06 : गोल

बेल्जियम को इस विश्व कप में डॉर्क हॉर्स माना जा रहा है। हेजार्ड बेल्जियम टीम के सबसे डॉयनमिक खिलाड़ी हैं। चेल्सिया के लिए खेलने वाले हेजार्ड अटैकिंग मिडफील्डर हैं और इस विश्व कप में बेल्जियम को आगे ले जाने का दारोमदार काफी हद तक उनके कंधों पर टिका है।

वेस्ले स्नेजडर (नीदरलैंड)

fifa hindi news: 10 football stars in fifa world cup
उम्र : 30 साल
99 : मैच
26 : गोल

नीदरलैंड के आक्रामक मिडफील्डर वेस्ले स्नेजडर अपना सौवां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने से सिर्फ एक मैच दूर हैं। अपना दूसरा वर्ल्ड कप खेलने जा रहे स्नेजडर दोनों पैरों से एक समान खेलने और बॉल को तेजी से ले जाने की महारत रखते हैं। 2010 में फीफा ने स्नेजडर को दुनिया के तीन सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर में से एक चुना था।

वायने रूनी (इंग्लैंड)

fifa hindi news: 10 football stars in fifa world cup
उम्र : 28 साल
91 : मैच
39 : गोल

इंग्लैंड के फॉरवर्ड वायने रूनी 2003 में सिर्फ 17 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। 2006 और 2010 वर्ल्ड कप में शिरकत कर चुके रूनी इंग्लैंड के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। 2010 में इंग्लैंड दूसरे राउंड में बाहर हो गया था लेकिन इस बार रूनी खिताब के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे।

एलेक्स सांचेज (चिली)

fifa hindi news: 10 football stars in fifa world cup
उम्र : 25 साल
66 : मैच
22 : गोल

चिली के फॉरवर्ड और विंगर एलेक्स सांचेज एसी बार्सिलोना के लिए खेलते हैं। स्नेचेज ने 2010 में अपना वर्ल्ड कप खेला और टीम के लिए स्टार खिलाड़ी के तौर पर उभरे। पिछले साल 15 नवंबर 2013 में चिली ने इंग्लैंड को 2-0 से हराया और दोनों ही गोल स्नेचेज ने ठोके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed