फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   New Zealand beat england in t20 worlds

बारिश ने डाला खलल, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड से जीता मैच

Mon, 24 Mar 2014 08:52 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 24 Mar 2014 08:52 AM IST
विज्ञापन
New Zealand beat england in t20 worlds

न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-एक के एक मुकाबले में डकवर्थ लुइस नियम से इंग्लैंड को नौ रन से हरा दिया।

विज्ञापन


टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने 6 विकेट पर 172 रन बनाए।

मोइन अली ने सर्वाधिक 36 रन का योगदान दिया जबकि माइकल लंब ने 33 और जोस बटलर ने 32 रन का योगदान दिया। वहीं रवि बोपारा ने नाबाद 24 रन बनाए।

डकवर्थ-लुइस में आगे था न्यूजीलैंड

New Zealand beat england in t20 worlds

न्यूजीलैंड की ओर से तेज गेंदबाज कोरी एंडरसन ने दो विकेट झटके। जवाब में न्यूजीलैंड ने 5.2 ओवर में एक विकेट पर 52 रन बनाए ही थे कि बारिश शुरू हो गई।

बाद में डकवर्थ-लुइस नियम से न्यूजीलैंड को 5.2 ओवर में 44 रन का लक्ष्य दिया, जिसे न्यूजीलैंड ने पहले ही हासिल कर लिया था।

केन विलियम्सन ने नाबाद 24 और ब्रेंडन मैककुलम ने नाबाद 16 रन बनाए। बारिश इस कदर हो रही थी कि मैच के बाद होने वाले पुरस्कार कार्यक्रम भी मैदान के बजाए स्टेडियम में कराया गया। कोरी एंडरसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed