फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   sreesanth reacts to madhuri dixit s comments

'बैड ब्वॉय' श्रीसंत अब माधुरी दीक्षित से उलझ पड़े

Fri, 11 Jul 2014 05:32 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 11 Jul 2014 05:32 PM IST
विज्ञापन
sreesanth reacts to madhuri dixit s comments
भारतीय क्रिकेट के 'बैड ब्वॉय' श्रीसंत एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। क्रिकेट के मैदान पर तो श्रीसंत विपक्षी खिलाड़ियों से उलझते ही रहे हैं लेकिन इस बार एक टीवी शो के निर्माता और जज से ही वह उलझ गए।
विज्ञापन


पिछले साल आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग में संलिप्तता के कारण क्रिकेट खेलने से आजीवन प्रतिबंधित किए गए टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट गेंदबाज श्रीसंत टीवी शो 'झलक दिखला जा' से अपनी नई पहचान बनाना चाहते थे।

लेकिन इन दिनों
'झलक दिखला जा' शो में व्यस्त श्रीसंत के लिए बहुत कुछ अच्छा नहीं चल रहा है और वह इस कार्यक्रम में भी क्रिकेट मैदान पर अपने तेवर को रोक नहीं सके और आपा खो बैठे।
विज्ञापन

पहले ही तनाव में थे श्रीसंत

sreesanth reacts to madhuri dixit s comments
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के कारण आजीवन प्रतिबंध झेल रहे श्रीसंत क्रिकेट की दुनिया से दूर हैं और उन्हें उम्मीद थी कि वह छोटे पर्दे पर आकर अपनी नई छवि बनाने में सफल रहेंगे।

नई पहचान बनाने के लिए उन्होंने 'झलक दिखला जा' नाम के एक रिएल्टी शो में हिस्सा लेना तय किया। लेकिन वहां भी श्रीसंत अपने गुस्से पर काबू नहीं पा सके।

श्रीसंत उस समय अपना आपा खो बैठे जब उन्हें अपने परफार्मेंस में बदलाव के लिए कह दिया गया। इससे पहले भी वह इस बात से बेहद निराश थे कि उनकी जोड़ी को दर्शकों का ज्यादा समर्थन नहीं मिल रहा है और प्रतिभागियों में उनकी जोड़ी नीचे से दूसरे स्‍थान पर है। बेहद तनाव के कारण उनका प्रदर्शन भी प्रभावित हो रहा था।

जजों के कमेंट्स बर्दास्त नहीं कर पाए

sreesanth reacts to madhuri dixit s comments
प्रशंसकों से ज्यादा समर्थन नहीं मिलने और टीवी शो में अपनी प्रस्तुति में हुए बदलाव से बेहद नाराज श्रीसंत अपना कार्यक्रम ठीक से पेश नहीं कर सके।

पूजा बोस के साथ उनका प्रदर्शन शो के जजों को भी पसंद नहीं आया। 'झलक दिखला जा' के जज रेमो डी'सूजा ने उनके प्रदर्शन पर कमेंट करते हुए कहा कि यह उनका बेहतर प्रदर्शन नहीं है, वह इससे बेहतर कर सकते थे। इस पर श्रीसंत ने रेमो की प्रतिक्रिया पर अपना जवाब देते कहा कि यह उनका बेहतर प्रदर्शन है।

टीओआई पर आई खबर के अनुसार, दूसरी जज माधुरी दीक्षित नेने ने श्रीसंत से सवाल किया "आप जानते हैं कि कहां दिक्कत हुई।" इस सवाल ने नाराज श्रीसंत ने पहले अपना कंधा झटका और नाराजगी जताई।

कार्यक्रम के तीसरे जज करन जौहर अभी कुछ कह पाते कि श्रीसंत गुस्सा दिखाते हुए शो से बाहर चले गए।
विज्ञापन

लंबी बातचीत के बाद स्वीकार किया था प्रस्ताव

sreesanth reacts to madhuri dixit s comments
मई में कई महीनों तक चली लंबी बातचीत और ना-नुकूर के बाद श्रीसंत ने 'झलक दिखला जा' नाम के एक रिएल्टी शो के सातवें संस्करण में डांस करने का प्रस्ताव स्वीकार किया था।

प्रतिबंध के बाद श्रीसंत फिलहाल संगीत और अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर संवारने में जुटे हैं। हालांकि यह उनका पहला डांस शो नहीं है। वह इससे पहले भी 2008 में एक डांस शो 'एक खिलाड़ी एक हसीना' में हिस्सा ले चुके हैं। इस शो में जज के रूप में पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम शामिल थे।

क्रिकेट खेलने से आजीवन प्रतिबंधित किए गए श्रीसंत शुरुआत में इस डांस शो में भाग लेने में हिचकिचा रहे थे। पिछले साल उन्होंने दिसंबर में जयपुर के एक राजघराने की राजकुमारी से शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed