शास्त्रों में सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता है। वार के अनुसार ही उस दिन पूजा-पाठ और उपासना की जाती है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन सभी ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध को प्रसन्न करने पर व्यक्ति को कई तरह के लाभ मिलते है। बुधवार के दिन बुद्धि और भाग्य के देवता बुध के प्रसन्न होने पर व्यक्ति के सारे काम आसानी से संपन्न हो जाते हैं। शास्त्रों में बुधवार के दिन कई तरह के उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाने पर कई तरह के फायदे प्राप्त होते हैं।
उपाय: बुधवार के दिन करें कुछ उपाय, दूर होगा दुर्भाग्य और बनेंगे भाग्यशाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध बुद्धि, व्यापार, त्वचा एवं धन का ग्रह है। बुध राशि चक्र में मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। बुध ग्रह व्यापार, बैंकिंग, लेखनी, मोबाइल नेटवर्किंग आदि से संबंधित है। बुधवार के दिन किन्नरों को दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। हरे रंग के वस्त्र का दान भी बुध के शुभ प्रभाव को बढ़ाता है। हर रंग और किन्नर दोनों ही बुध ग्रह से संबंधित है इसलिए ज्योतिषशास्त्र में किन्नरों को हरे रंग के वस्त्र देना शुभ फलदायी बताया गया है। दान के बदले किन्नर आशीर्वाद स्वरूप आपको जो कुछ भी दे उसे अपने पूजाघर में हरे रंग के कपड़े में लपटे कर रख दें। ऐसा करने से आपको धन की कमी कभी भी नहीं होगी।
'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय् नम:।।
बुध की साधना का मंत्र
प्रियंगुकलिकाश्यामं रूपेणाप्रतिमं बुधम।
सौम्यं सौम्य गुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम्।।