Sawan Somwar 2026: सावन का पहला सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि, इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से शिवलिंग का अभिषेक करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही महाकाल की विशेष कृपा साधक पर बनी रहती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि अपनी राशि के अनुसार शिवलिंग पर अभिषेक किया जाए, तो ग्रह दोष भी शांत होते हैं। इसके अलावा कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत बनती है, जिससे शुभ फल मिलने की संभावना बढ़ जाती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि, सावन के पहले सोमवार पर किस राशि के जातकों को किस वस्तु से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।
{"_id":"6a6ef06a41b13c65a6024619","slug":"sawan-somwar-shivling-jalabhishek-according-to-zodiac-sign-in-hindi-2026-08-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan Somwar 2026: सावन के पहले सोमवार पर राशि के अनुसार करें शिव अभिषेक, महादेव की कृपा से दूर होंगे कष्ट","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Sawan Somwar 2026: सावन के पहले सोमवार पर राशि के अनुसार करें शिव अभिषेक, महादेव की कृपा से दूर होंगे कष्ट
Sun, 02 Aug 2026 02:16 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:16 PM IST
सार
Sawan Somwar 2026: सावन के पहले सोमवार को महादेव की कृपा पाने के लिए अपनी राशि के अनुसार अभिषेक कर सकते हैं। इससे शुभ फलों की प्राप्ति और कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत बनती हैं।
विज्ञापन
Sawan Somwar 2026
- फोटो : अमर उजाला AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Sawan Somwar 2026
- फोटो : Instagram
राशि के अनुसार करें शिव अभिषेक
- मेष राशि वालों को शहद से अभिषेक करना चाहिए। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और कार्यों में सफलता मिलने के योग बनते हैं।
- वृषभ राशि वालों को दूध और दही से अभिषेक करना चाहिए। इससे सुख-समृद्धि बढ़ती है।
Sawan: सावन के पहले सोमवार से शुरू करें सोलह सोमवार व्रत, जानिए संकल्प से उद्यापन तक के जरूरी नियम
Sawan Somwar 2026
- फोटो : अमर उजाला AI
- मिथुन राशि वालों को गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। इससे शुभ परिणाम मिलते हैं।
- कर्क राशि वालों को दही से अभिषेक करना चाहिए। इससे मानसिक शांति मिलती है।
- सिंह राशि वालों को शहद से अभिषेक करना चाहिए। इससे मान-सम्मान बढ़ता है।
Hariyali Teej 2026: कब रखा जाएगा हरियाली तीज व्रत? जानें पूजा का शुभ समय और नियम
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Somwar 2026
- फोटो : adobe
- कन्या राशि के लोगों को भांग मिश्रित जल से अभिषेक करना चाहिए।
- तुला राशि वालों को घी से अभिषेक करना चाहिए, क्योंकि इससे दांपत्य जीवन में मधुरता आती है।
- वृश्चिक राशि वालों को गंगाजल में गुलाब जल मिलाकर अभिषेक करना चाहिए।
Sawan Shivratri 2026: कब है सावन शिवरात्रि? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय
Mangla Gauri Vrat 2026: सावन के पहले मंगला गौरी व्रत पर बन रहे हैं 3 शुभ योग, जानें व्रत के नियम और मुहूर्त
विज्ञापन
Sawan Somwar 2026
- फोटो : freepik
- धनु राशि के लोग जल में पीली सरसों मिलाकर अभिषेक करें। इससे भाग्य मजबूत होता है।
- मकर राशि वालों को जल में काले तिल मिलाकर अभिषेक करना चाहिए।
- कुंभ राशि वालों को पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। इससे बाधाएं दूर होती हैं।
- मीन राशि वालों को केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करना चाहिए। इससे शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होती हैं।
Sawan 2026: सावन सोमवार के रखने जा रहे हैं व्रत ? जान लें कुछ जरूरी नियम
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।