{"_id":"6a6d9d4292b62ba31e0419e4","slug":"sawan-upay-for-marriage-jaldi-shadi-ke-liye-sawan-me-kya-kare-sawan-me-vivah-ke-upay-2026-08-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan Somvar Upay: मनचाहा वर पाने के लिए सावन में करें ये 5 खास उपाय, विवाह में आ रही बाधाएं होंगी दूर","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Sawan Somvar Upay: मनचाहा वर पाने के लिए सावन में करें ये 5 खास उपाय, विवाह में आ रही बाधाएं होंगी दूर
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:47 PM IST
सार
Sawan Me Jaldi Shadi Ke Upay: जिन लोगों के विवाह में बाधाएं आ रही हों या मनचाहा जीवनसाथी पाने की इच्छा हो, उनके लिए सावन में किए गए कुछ उपाय बेहद फलदायी माने गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मन चाहा वर पाने के लिए लड़कियों को कौन से उपाय करने चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
Sawan Somwar 2026
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Sawan Somwar 2026: सावन का महीना सिर्फ बारिश की फुहारों का नहीं, बल्कि मन की इच्छाओं को शिव कृपा से पूरा करने का भी समय माना जाता है। हरियाली से सजे इस पावन मास में भक्त शिव और पार्वती की आराधना करके अपने जीवन में सुख, प्रेम और वैवाहिक समृद्धि की कामना करते हैं। खासतौर पर जिन लोगों के विवाह में बाधाएं आ रही हों या मनचाहा जीवनसाथी पाने की इच्छा हो, उनके लिए सावन में किए गए कुछ उपाय बेहद फलदायी माने गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मन चाहा वर पाने के लिए लड़कियों को कौन से उपाय करने चाहिए।
मनचाहा पति पाने के लिए खास उपाय
इस पवित्र महीने में घर या मंदिर परिसर में बेलपत्र का पौधा लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि बिल्व वृक्ष स्वयं भगवान शिव का स्वरूप होता है। प्रतिदिन सुबह और शाम इसकी श्रद्धापूर्वक पूजा करने से वैवाहिक जीवन में आने वाली अड़चनें धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं और शुभ संयोग बनने लगते हैं।
2 of 5
प्रेम विवाह के लिए उपाय
- फोटो : Adobe Stock
प्रेम विवाह के लिए उपाय
अगर आप मनपसंद जीवनसाथी की कामना रखते हैं या प्रेम विवाह करना चाहते हैं, तो सावन के दौरान प्रतिदिन रामचरितमानस के बालकांड में वर्णित शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का पाठ करना लाभकारी माना जाता है। यह उपाय प्रेम संबंधों को मजबूती देने और विवाह के मार्ग को आसान बनाने में सहायक हो सकता है।
3 of 5
शीघ्र विवाह के लिए उपाय
- फोटो : Adobe
शीघ्र विवाह के लिए उपाय
सावन के सोमवार का विशेष महत्व होता है। इस दिन शिवलिंग पर केसर मिश्रित जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, यह उपाय गुरु ग्रह को मजबूत करता है, जो विवाह के कारक माने जाते हैं। इससे शीघ्र विवाह के योग बनते हैं और योग्य जीवनसाथी मिलने की संभावना बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मनचाहे वर प्राप्ति के लिए उपाय
- फोटो : Adobe Stock
मनचाहे वर प्राप्ति के लिए उपाय
सावन सोमवार, सावन शिवरात्रि या प्रदोष व्रत के अवसर पर कुंवारी कन्याएं माता पार्वती को चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी और चुनरी जैसी सुहाग सामग्री अर्पित करें। पूजा के बाद इन वस्तुओं को किसी विवाहित महिला को दान करना चाहिए। यह उपाय अखंड सौभाग्य और इच्छित वर प्राप्ति की भावना से किया जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
परिवार की असहमति और अन्य बाधाओं के लिए उपाय
- फोटो : Adobe Stock
परिवार की असहमति और अन्य बाधाओं के लिए उपाय
यदि प्रेम विवाह में परिवार की असहमति या अन्य बाधाएं सामने आ रही हों, तो सावन में मिट्टी का पार्थिव शिवलिंग बनाकर उसका जल, दूध या पंचामृत से अभिषेक करें। कहा जाता है कि इस विधि से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और बाधाओं को दूर करते हैं। सावन सोमवार को शिवलिंग पर नागकेसर अर्पित करना भी अत्यंत शुभ माना गया है। साथ ही “हे गौरी शंकरार्धांगि…” मंत्र का जाप करने से मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।