फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Teej 2026: कब रखा जाएगा हरियाली तीज व्रत? जानें पूजा का शुभ समय और नियम

Fri, 31 Jul 2026 12:07 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 31 Jul 2026 12:07 PM IST
सार

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज के अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने की परंपरा है। इस वर्ष तृतीया तिथि दो दिनों में पड़ने के कारण व्रत की सही तारीख को लेकर लोगों में भ्रम बना हुआ है। आइए जानते हैं कि हरियाली तीज का व्रत किस दिन रखा जाएगा।

विज्ञापन
Hariyali Teej 2026 Date time shubh yog puja muhurat significance hariyali teej kab hai
Hariyali Teej 2026 - फोटो : AI

Hariyali Teej 2026 Date: हरियाली तीज का पर्व सावन माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है और इसका विशेष महत्व सुहागिन महिलाओं के लिए माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन की खुशहाली, पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं। वहीं अविवाहित लड़कियां भी मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए इस व्रत का पालन करती हैं। हरियाली तीज के अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने की परंपरा है। इस वर्ष तृतीया तिथि दो दिनों में पड़ने के कारण व्रत की सही तारीख को लेकर लोगों में भ्रम बना हुआ है।



पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठिन तपस्या की थी। उनकी अटूट भक्ति और समर्पण से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया। इसी दिव्य मिलन की स्मृति में हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने और श्रद्धापूर्वक पूजा करने से दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहता है तथा अविवाहित कन्याओं को योग्य वर की प्राप्ति होती है।
 

Hariyali Teej 2026 Date time shubh yog puja muhurat significance hariyali teej kab hai
कब है हरियाली तीज 2026? - फोटो : adobe stock

कब है हरियाली तीज 2026?
वैदिक पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में श्रावण शुक्ल तृतीया तिथि 14 अगस्त की शाम 6 बजकर 46 मिनट से शुरू होकर 15 अगस्त की शाम 5 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त 2026 को रखा जाएगा।
 

Hariyali Teej 2026 Date time shubh yog puja muhurat significance hariyali teej kab hai
हरियाली तीज 2026 शुभ मुहूर्त - फोटो : adobe
हरियाली तीज 2026 शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्तः सुबह 04:50 से 05:35 तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:17 से 01:08 तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:51 से 03:42 तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:06 से 07:29 तक
अमृत काल: रात 08:18 से 09:53 तक

हरियाली तीज 2026 चौघड़िया मुहूर्त
शुभ - उत्तम - 07:29 ए एम से 09:08 ए एम
लाभ - उन्नति- 02:04 पी एम से 03:43 पी एम
अमृत - सर्वोत्तम - 03:43 पी एम से 05:22 पी एम
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali Teej 2026 Date time shubh yog puja muhurat significance hariyali teej kab hai
हरियाली तीज पर शुभ योग  - फोटो : Instagram

हरियाली तीज पर शुभ योग 
पंचांग के मुताबिक इस वर्ष हरियाली तीज पर शिव योग, सिद्ध योग और रवि योग का संयोग बन रहा है, जो इस दिन के महत्व को और बढ़ा देता है। शिव योग सुबह 7:08 बजे तक रहेगा, इसके बाद सिद्ध योग आरंभ होगा, जबकि रवि योग पूरे दिन प्रभावी रहेगा।
 

विज्ञापन
Hariyali Teej 2026 Date time shubh yog puja muhurat significance hariyali teej kab hai
हरियाली तीज का धार्मिक महत्व - फोटो : adobe stock

हरियाली तीज का धार्मिक महत्व
हरियाली तीज का धार्मिक महत्व अत्यंत गहरा है। यह पर्व प्रेम, समर्पण और विश्वास का प्रतीक है। कहा जाता है कि माता पार्वती ने कई जन्मों तक तप कर भगवान शिव को प्राप्त किया, जिससे यह व्रत और भी फलदायी माना जाता है।

Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा में क्या करें, क्या न करें? जानें जलाभिषेक का पूरा नियम
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed