फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan: सावन में बस इन 3 चीजों का कर दें दान, ग्रह दोष होंगे शांत, भोलेनाथ बरसाएंगे सुख-समृद्धि की कृपा

Thu, 30 Jul 2026 04:36 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 30 Jul 2026 04:36 PM IST
सार

Sawan Mein Karein Daan: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र समय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस महीने में पूजा-पाठ के साथ कुछ विशेष वस्तुओं का दान करने से ग्रह दोषों का प्रभाव कम होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। चावल, काले तिल और हरी वस्तुओं या मूंग दाल का दान विशेष रूप से शुभ माना गया है। हालांकि, दान हमेशा श्रद्धा, अपनी क्षमता और निस्वार्थ भाव से करना चाहिए।
 

विज्ञापन
Donate These 3 Things During Sawan to Reduce Planetary Doshas and Seek Lord Shiva Blessings
इन वस्तुओं का करे दान - फोटो : freepik

सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। इस पूरे महीने शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। कोई जलाभिषेक करता है तो कोई रुद्राभिषेक, वहीं कई श्रद्धालु सोमवार का व्रत रखकर भोलेनाथ की कृपा पाने का प्रयास करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में पूजा-पाठ के साथ यदि दान-पुण्य भी किया जाए तो उसका पुण्य कई गुना बढ़ जाता है। माना जाता है कि इस महीने किया गया दान न केवल भगवान शिव को प्रसन्न करता है, बल्कि ग्रह दोषों के अशुभ प्रभाव को भी कम करने में सहायक माना जाता है।

Donate These 3 Things During Sawan to Reduce Planetary Doshas and Seek Lord Shiva Blessings
Sawan Shivratri 2025 - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों का व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव बताया गया है। जब किसी ग्रह की स्थिति कमजोर या अशुभ होती है तो उसका असर स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, करियर और पारिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है। ऐसे में सावन के महीने में कुछ विशेष वस्तुओं का दान करने की परंपरा बताई गई है। आइए जानते हैं कि किन तीन चीजों का दान शुभ माना जाता है।

Donate These 3 Things During Sawan to Reduce Planetary Doshas and Seek Lord Shiva Blessings
इन वस्तुओं का करे दान - फोटो : freepik

चावल का दान करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चावल का संबंध चंद्रमा से माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो या मानसिक तनाव, अस्थिरता और पारिवारिक परेशानियां बनी रहती हों तो सावन में चावल का दान करना शुभ माना जाता है। जरूरतमंद लोगों, गरीबों या किसी धार्मिक स्थल पर श्रद्धा के साथ चावल का दान किया जा सकता है। मान्यता है कि इससे मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Donate These 3 Things During Sawan to Reduce Planetary Doshas and Seek Lord Shiva Blessings
इन वस्तुओं का करे दान - फोटो : freepik

काले तिल का दान भी माना जाता है शुभ
काले तिल का संबंध शनि ग्रह से जोड़ा जाता है। यदि शनि की साढ़ेसाती, ढैया या शनि के अशुभ प्रभाव को लेकर चिंता हो तो सावन में काले तिल का दान करना लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और जीवन में आने वाली बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। काले तिल का दान किसी जरूरतमंद व्यक्ति, मंदिर या धार्मिक कार्य में किया जा सकता है।

विज्ञापन
Donate These 3 Things During Sawan to Reduce Planetary Doshas and Seek Lord Shiva Blessings
इन वस्तुओं का करे दान - फोटो : Amar Ujala

हरी वस्तुएं और मूंग दाल का करें दान
ज्योतिष में हरे रंग और मूंग दाल का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है। बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, शिक्षा और व्यापार का कारक माना जाता है। अगर पढ़ाई, नौकरी, कारोबार या निर्णय लेने में बार-बार परेशानियां आ रही हों तो सावन में हरी सब्जियां, हरे वस्त्र या मूंग दाल का दान करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे बुध ग्रह की शुभता बढ़ती है और कार्यों में सफलता मिलने की संभावना मजबूत होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed