{"_id":"6a6b2a6f3ebb32bfda08258f","slug":"water-remedies-for-9-planets-simple-astrological-tips-to-reduce-planetary-doshas-2026-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Astro Tips: कुंडली में ग्रह दे रहे हैं अशुभ संकेत? पानी के ये 9 आसान उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
Astro Tips: कुंडली में ग्रह दे रहे हैं अशुभ संकेत? पानी के ये 9 आसान उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत
Thu, 30 Jul 2026 04:12 PM IST
दीक्षा पाठक
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 30 Jul 2026 04:12 PM IST
सार
Water Remedies: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में ग्रहों की अशुभ स्थिति जीवन में कई तरह की परेशानियां ला सकती है। ऐसे में पानी से जुड़े कुछ आसान उपाय करके सूर्य से लेकर केतु तक नौ ग्रहों के दोषों को शांत करने का प्रयास किया जा सकता है। जानिए किस ग्रह के लिए कौन-सा जल उपाय बताया गया है।
विज्ञापन
ग्रह दोष को करेगा दूर
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों को व्यक्ति के जीवन का अहम आधार माना गया है। मान्यता है कि इन ग्रहों की स्थिति ही तय करती है कि जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता कितनी आसानी से मिलेगी या फिर किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जब कोई ग्रह शुभ होता है तो उससे जुड़े क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं, लेकिन अगर वही ग्रह अशुभ प्रभाव देने लगे तो जीवन के कई पहलुओं में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
उदाहरण के तौर पर शुक्र ग्रह कमजोर होने पर प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। वहीं सूर्य ग्रह की अशुभ स्थिति करियर, सम्मान, पिता के साथ रिश्तों और सरकारी कार्यों पर नकारात्मक असर डाल सकती है। इसी तरह हर ग्रह का अपना अलग प्रभाव और महत्व बताया गया है।
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यदि कुंडली में कोई ग्रह कमजोर हो तो कुछ सरल जल उपायों के जरिए उसके अशुभ प्रभाव को कम करने का प्रयास किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि किस ग्रह के लिए कौन-सा उपाय बताया गया है।
विज्ञापन
सूर्य ग्रह
यदि सूर्य ग्रह कमजोर है और करियर, प्रतिष्ठा या सफलता में लगातार बाधाएं आ रही हैं, तो प्रतिदिन या कम से कम रविवार के दिन जल में लाल चंदन और लाल फूल मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। मान्यता है कि इससे सूर्य दोष शांत होता है।
चंद्र ग्रह
चंद्रमा के अशुभ प्रभाव से मानसिक तनाव, अशांति, अस्थिर मन और निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। ऐसे में सोमवार के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। चाहें तो जल में थोड़ा गाय का दूध और सफेद फूल भी मिला सकते हैं। यह उपाय चंद्र दोष को दूर करने वाला माना गया है।
गुरु ग्रह
यदि शिक्षा, विवाह, करियर या सम्मान से जुड़े कार्यों में लगातार रुकावट आ रही है और इसकी वजह गुरु ग्रह को माना जा रहा है, तो स्नान के पानी में हल्दी मिलाकर नहाएं। यह उपाय रोज किया जा सकता है, लेकिन गुरुवार के दिन करना विशेष लाभकारी माना जाता है।
बुध ग्रह
व्यापार, वाणी और बुद्धि के कारक बुध ग्रह के अशुभ होने पर तुलसी के पौधे में एक लोटा जल अर्पित करें। यह उपाय रविवार को छोड़कर अन्य दिनों में किया जा सकता है। मान्यता है कि इससे बुध ग्रह का दोष कम होता है।
शुक्र ग्रह
यदि प्रेम संबंधों में खटास, वैवाहिक जीवन में तनाव या सुख-सुविधाओं की कमी महसूस हो रही है, तो स्नान के पानी में गुलाब की पंखुड़ियां या गुलाब जल मिलाकर स्नान करें। ज्योतिष के अनुसार यह उपाय शुक्र ग्रह को मजबूत करने में सहायक माना जाता है।
शनि ग्रह
शनि की साढ़ेसाती, ढैया या शनि दोष से राहत पाने के लिए घर में काम करने वाले लोगों, सफाई कर्मचारियों या जरूरतमंद व्यक्तियों को पानी पिलाएं। जल का दान करना शनि ग्रह को शांत करने का प्रभावी उपाय माना गया है।
मंगल ग्रह
मंगल दोष होने पर गरीबों और राहगीरों को पानी पिलाना शुभ माना गया है। यदि संभव हो तो घर के बाहर प्याऊ लगवाकर लोगों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करें। इससे मंगल दोष कम होने की मान्यता है।
राहु ग्रह
यदि राहु अशुभ फल दे रहा है, तो एक बर्तन में पानी भरकर घर के बाहर रखें और बाद में वह पानी किसी कुत्ते को पिला दें। इस उपाय को नियमित रूप से करने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इससे राहु दोष शांत होता है।
केतु ग्रह
केतु ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए अपने इष्ट देव के सामने एक लोटे में जल भरकर रखें। कुछ समय बाद उस जल का सेवन करें। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यह उपाय केतु दोष को दूर करने में सहायक माना जाता है।