फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्वपितृ अमावस्या 2026: 81 साल बाद फिर बना दुर्लभ संयोग, पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए करें ये 3 काम

Thu, 08 Oct 2026 02:56 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 08 Oct 2026 02:56 PM IST
सार

इस वर्ष 10 अक्तूबर को सर्वपितृ अमावस्या मनाई जाएगी। इस बार की अमावस्या को विशेष माना जा रहा है, क्योंकि तिथि पर कुछ दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग बनने वाले हैं। ऐसे में पितरों के निमित्त किए गए धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व बताया जा रहा है।

विज्ञापन
sarvapitru amavasya 2026 rare yog pitru dosh upay in hindi sarva pitru amavasya par kya karna chahie
सर्वपितृ अमावस्या 2026 - फोटो : AI

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को पितरों के स्मरण और आध्यात्मिक साधना के लिए विशेष माना गया है। इस दिन लोग अपने दिवंगत पूर्वजों की आत्मिक शांति और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान और दान-पुण्य करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आश्विन मास की अमावस्या पर पितृ अपने परिजनों के समीप आते हैं और उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। यही कारण है कि इस दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं। पितृ दोष से मुक्ति के लिए भी इस तिथि पर कई उपाय किए जाते हैं।

इस वर्ष 10 अक्तूबर को सर्वपितृ अमावस्या मनाई जाएगी। इस बार की अमावस्या को विशेष माना जा रहा है, क्योंकि तिथि पर कुछ दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग बनने वाले हैं। ऐसे में पितरों के निमित्त किए गए धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व बताया जा रहा है।
 
Trending Videos
sarvapitru amavasya 2026 rare yog pitru dosh upay in hindi sarva pitru amavasya par kya karna chahie
बन रहा दुर्लभ संयोग - फोटो : AI

बन रहा दुर्लभ संयोग
इस बार सर्वपितृ अमावस्या के दिन शनिश्चरी अमावस्या और गजछाया योग का संयोग बनने की बात कही जा रही है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, पिछले 81 वर्षों में यह संयोग केवल 12 बार बना है और अब 13वीं बार बनने जा रहा है। इस विशेष अवसर पर तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान करने से पितरों की कृपा प्राप्त होने तथा पुण्य फल की प्राप्ति की मान्यता है।
 
sarvapitru amavasya 2026 rare yog pitru dosh upay in hindi sarva pitru amavasya par kya karna chahie
पितरों की प्रसन्नता के लिए करें ये काम - फोटो : adobe stock

पितरों की प्रसन्नता के लिए करें ये काम

  • कौओं को भोजन कराएं: सर्वपितृ अमावस्या पर कौओं को भोजन कराने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता में इन्हें पितरों का प्रतीक माना जाता है। इसलिए श्रद्धापूर्वक इन्हें भोजन कराना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sarvapitru amavasya 2026 rare yog pitru dosh upay in hindi sarva pitru amavasya par kya karna chahie
पितरों की प्रसन्नता के लिए करें ये काम - फोटो : adobe stock
  • गौ सेवा करें: इस दिन किसी धार्मिक स्थल पर पूजा-अर्चना करने के बाद गाय को चारा खिलाना और उसकी सेवा करना पुण्यकारी माना जाता है। इससे पितरों और देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है।
  • तर्पण और पिंडदान करें: सर्वपितृ अमावस्या पर उन सभी पूर्वजों के लिए श्राद्ध किया जाता है, जिनकी मृत्यु तिथि ज्ञात नहीं होती। इस दिन तर्पण, पिंडदान और जरूरतमंदों को दान करने से पितरों की शांति की कामना की जाती है।
     
विज्ञापन
sarvapitru amavasya 2026 rare yog pitru dosh upay in hindi sarva pitru amavasya par kya karna chahie
इन कामों से बचें - फोटो : adobe stock

इन कामों से बचें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमावस्या पर बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए। इस दिन बाल धोना भी कई परंपराओं में शुभ नहीं माना गया है। मान्यता है कि अमावस्या की पवित्रता बनाए रखते हुए संयम, सात्विकता और पितरों के स्मरण में समय बिताना अधिक फलदायी होता है।

सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों को दें श्रद्धापूर्वक विदाई, जानें दीपदान की सही विधि और महत्व

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed