फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lord Shiva Quotes: तनाव से लेकर सफलता तक, जीवन का हर राज बताते हैं महादेव के ये विचार

Thu, 30 Jul 2026 12:30 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 30 Jul 2026 12:30 PM IST
सार

Sawan Somvar 2026: सोमवार भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से शिव की आराधना करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। अगर आप भी जीवन में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और मानसिक शांति चाहते हैं, तो भगवान महादेव के ये 14 प्रेरक और अनमोल विचार जरूर पढ़ें।

विज्ञापन
Sawan Somvar Shiv Quotes Read These 14 Inspiring Lord Shiva Quotes to Find Peace Strength and Positivity
भगवान भोलेनाथ की पूजा - फोटो : adobe

इस साल का सावन का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने के सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित माना जाता है। 'सोम' का अर्थ चंद्रमा होता है, जिसे भगवान शिव ने अपनी जटाओं पर धारण किया है। यही वजह है कि सोमवार को भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सच्ची श्रद्धा और पूरी निष्ठा के साथ महादेव की आराधना करने से वे प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं।

Sawan Somvar Shiv Quotes Read These 14 Inspiring Lord Shiva Quotes to Find Peace Strength and Positivity
भगवान भोलेनाथ की पूजा - फोटो : adobe

हिंदू धर्म में भगवान शिव को सर्वोच्च देवताओं में से एक माना गया है। वे त्रिदेव, ब्रह्मा, विष्णु और महेश में 'महेश' के रूप में पूजे जाते हैं। उन्हें महादेव के नाम से भी जाना जाता है। भगवान शिव जगत के पालनहार माने जाते हैं और ऐसी मान्यता है कि वे अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते। उनके जीवन और उनसे जुड़ी शिक्षाएं आज भी लोगों को जीवन की कठिनाइयों से निकलने की राह दिखाती हैं।

Sawan Somvar Shiv Quotes Read These 14 Inspiring Lord Shiva Quotes to Find Peace Strength and Positivity
भगवान भोलेनाथ की पूजा - फोटो : अमर उजाला

अगर आप भी भगवान भोलेनाथ के भक्त हैं या सोमवार के दिन उनकी कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो यहां पढ़िए महादेव से जुड़े कुछ प्रेरक और अनमोल विचार, जो जीवन में सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास भरने का काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Somvar Shiv Quotes Read These 14 Inspiring Lord Shiva Quotes to Find Peace Strength and Positivity
भगवान भोलेनाथ की पूजा - फोटो : adobe
भगवान भोलेनाथ के अनमोल विचार:
  • जीवन में बदलाव ही एक ऐसा सत्य है, जो कभी नहीं बदलता। इसलिए हर परिवर्तन को खुले मन से स्वीकार करें।
  •  भगवान शिव की आराधना मन को सुकून देती है और उनका स्मरण इंसान को सांसारिक मोह-माया से ऊपर उठने की प्रेरणा देता है।
  • इस संसार में जीवन से बढ़कर कोई अनमोल संपत्ति नहीं है। इसकी अहमियत को हमेशा समझें और संजोकर रखें।
  • हर परिस्थिति आपके नियंत्रण में नहीं होती, लेकिन उसे स्वीकार करने का नजरिया जरूर आपके हाथ में होता है।
  •  सृष्टि का निर्माण और उसका अंत, दोनों प्रकृति के ऐसे नियम हैं जो हमेशा साथ-साथ चलते हैं।
विज्ञापन
Sawan Somvar Shiv Quotes Read These 14 Inspiring Lord Shiva Quotes to Find Peace Strength and Positivity
भगवान भोलेनाथ की पूजा - फोटो : adobe
  •  संपूर्ण सृष्टि में शिव का ही वास है। वे ही शुरुआत हैं और वही अंतिम सत्य भी हैं।
  •  जिस व्यक्ति का विश्वास भोलेनाथ में अटल हो जाता है, उसे किसी दूसरे सहारे की आवश्यकता महसूस नहीं होती।
  •  जब भी जीवन में कोई संकट आता है, महादेव का स्मरण हर कदम पर संबल देने का काम करता है।
  •  सच्ची शिव भक्ति वही है, जो सुख-दुख हर परिस्थिति में 'हर-हर महादेव' का जाप करना न छोड़े।
  •  महादेव का प्रेम इंसान को टूटने नहीं देता, बल्कि हर कठिन अनुभव के बाद उसे पहले से अधिक मजबूत बना देता है।
  •  जिसके हृदय में भोलेनाथ के प्रति अटूट आस्था होती है, उसके रिश्तों में विश्वास और प्रेम हमेशा बना रहता है।
  • जो श्रद्धा से महादेव का नाम लेता है, उसके भीतर साहस, आत्मविश्वास और शक्ति का संचार होता है।
  •  कठिनाइयां केवल उसी को हरा पाती हैं, जो खुद हार मान ले। महादेव पर भरोसा रखने वाला हर चुनौती का डटकर सामना करता है।
  • भगवान शिव का संदेश है कि गिरना असफलता नहीं, बल्कि हर बार उठकर आगे बढ़ना ही सच्ची साधना और तपस्या है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


Sawan 2026 : 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार, पूजा के लिए मिलेंगे 4 खास शुभ मुहूर्त

Sawan 2026 : भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन आज से शुरू, जानें संपूर्ण पूजन विधि और क्या-क्या करें अर्पित

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed