August Calendar 2026: तीज-रक्षाबंधन से सूर्य-चंद्र ग्रहण तक, जानें अगस्त के व्रत-त्योहारों का पूरा कैलेंडर
August Vrat Tyohar Calendar 2026: शुभ योग के साथ अगस्त महीने की शुरुआत हो रही है। यह पूरा महीना भगवान शिव की आराधना को समर्पित सावन के संयोग में रहेगा। इस दौरान पूरे महीने कई प्रमुख व्रत और त्योहार भी मनाए जाएंगे, जिनका धार्मिक महत्व बेहद खास माना जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
August Vrat Tyohar Calendar 2026: अगस्त 2026 की शुरुआत शुभ योग के साथ हो रही है। यह पूरा महीना भगवान शिव की आराधना को समर्पित सावन के पावन माह में बीतेगा, इसलिए इसका धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दौरान कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे, जिनका हिंदू धर्म में विशेष स्थान है। इसी महीने भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन, महिलाओं का प्रमुख पर्व हरियाली तीज, एकादशी-प्रदोष सहित कई महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व भी पड़ेंगे। ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह महीना विशेष रहने वाला है, क्योंकि अगस्त में सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों लगेंगे, जिनका प्रभाव विभिन्न राशियों और देश-दुनिया पर दिखाई दे सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं अगस्त 2026 के व्रत-त्योहारों का पूरा कैलेंडर।
Surya Gochar 2026: अगस्त में सूर्य करेंगे सिंह में प्रवेश, 30 दिनों तक इन राशि वालों का रहेगा गोल्डन टाइम
अगस्त में कब लगेंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण?
अगस्त 2026 में सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों पड़ेंगे। सबसे पहले 12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण लगेगा। भारतीय समयानुसार इसकी शुरुआत रात 9:04 बजे होगी और इसका समापन 13 अगस्त की सुबह 4:25 बजे होगा। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं रहेगा। वहीं, 28 अगस्त 2026 को चंद्र ग्रहण लगेगा। भारतीय समयानुसार यह सुबह 6:53 बजे शुरू होकर दोपहर 12:31 बजे तक रहेगा। यह चंद्र ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए भारत में इसका सूतक काल प्रभावी नहीं माना जाएगा।
August Horoscope 2026: खुशियों से भरा रहेगा इन 4 राशि वालों के लिए अगस्त, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता
- 2 अगस्त (रविवार)- गजानन संकष्टी चतुर्थी (सावन संकष्टी चतुर्थी)
- 3 अगस्त (सोमवार)- पहला सावन सोमवार व्रत
- 4 अगस्त (मंगलवार)- पहला मंगला गौरी व्रत
- 5 अगस्त (बुधवार)- सावन कालाष्टमी व्रत
- 7 अगस्त (शुक्रवार)- मासिक कार्तिगाई
- 8 अगस्त (शनिवार)- रोहिणी व्रत
- 9 अगस्त (रविवार)- कामिका एकादशी
- 10 अगस्त (सोमवार)- दूसरा सावन सोमवार व्रत, सोम प्रदोष व्रत
- 11 अगस्त (मंगलवार)- दूसरा मंगला गौरी व्रत, सावन शिवरात्रि
- 12 अगस्त (बुधवार)- सावन अमावस्या, हरियाली अमावस्या, सूर्य ग्रहण
- 13 अगस्त (गुरुवार)- सावन शुक्ल प्रतिपदा, श्रावण शुक्ल पक्ष प्रारंभ
- 15 अगस्त (शनिवार)- हरियाली तीज
- 16 अगस्त (रविवार)- सावन विनायक चतुर्थी
- 17 अगस्त (सोमवार)- तीसरा सावन सोमवार, नाग पंचमी, सिंह संक्रांति
- 18 अगस्त (मंगलवार)- तीसरा मंगला गौरी व्रत, कल्कि जयंती
- 19 अगस्त (बुधवार)- तुलसीदास जयंती
- 20 अगस्त (गुरुवार)- सावन मासिक दुर्गाष्टमी
- 23 अगस्त (रविवार)- श्रावण पुत्रदा एकादशी
- 24 अगस्त (सोमवार)- चौथा सावन सोमवार
- 25 अगस्त (मंगलवार)- चौथा मंगला गौरी व्रत
- 26 अगस्त (बुधवार)- ओणम
- 27 अगस्त (गुरुवार)- श्रावण पूर्णिमा व्रत
- 28 अगस्त (शुक्रवार)- श्रावण पूर्णिमा, रक्षाबंधन, चंद्र ग्रहण
अगस्त में शुक्र और मंगल समेत कई ग्रहों में होगी बड़ी हलचल, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है