सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Astrology vs AI: क्या AI की भविष्यवाणी पर भरोसा किया जा सकता है? ज्योतिषाचार्य से जानें सच

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 03 Jun 2026 02:51 PM IST
सार

Astrology vs AI: आज एआई तेजी से और एडवांस होता जा रहा है, और बहुत से लोग अब एआई से अपनी ज्योतिष की जांच करा रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक एआई द्वारा की गई भविष्यवाणियों पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में ज्योतिषाचार्य से समझते हैं।

विज्ञापन
Astrology vs AI: Can artificial intelligence predict your future accurately know From expert in hindi
एआई एस्ट्रोलॉजी - फोटो : AI

Can AI Predict Future?: तकनीक के इस दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई हमारे जीवन के हर क्षेत्र में तेजी से दखल दे रहा है। दफ्तर के काम से लेकर क्रिएटिव राइटिंग तक, एआई हर जगह अपनी उपयोगिता साबित कर रहा है। तकनीक के इसी विस्तार के बीच अब एक नया चलन शुरू हुआ है जिसमें लोग एआई से ज्योतिष और भविष्यफल पूछ रहे हैं। आज बहुत से लोग एआई टूल्स और एप्स के जरिए अपनी कुंडली दिखा रहे हैं और अपने आने वाले कल की भविष्यवाणियां जान रहे हैं। 



कंप्यूटर स्क्रीन पर कुछ ही सेकेंड्स में भविष्य का लेखा-जोखा सामने आ जाता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रहता है। मगर सवाल उठता है कि क्या कोडिंग और एल्गोरिदम पर काम करने वाली एक मशीन किसी इंसान की तकदीर का सही फैसला कर सकती है? क्या तकनीक वाकई ग्रहों की चाल और किस्मत के खेल को समझ सकती है? इसी बेहद दिलचस्प और गंभीर विषय पर हमने जाने-माने ज्योतिषाचार्य मनोज कुमार द्विवेदी जी से खास बातचीत की।

Astrology vs AI: Can artificial intelligence predict your future accurately know From expert in hindi
astrology - फोटो : adobe stock
ज्योतिषाचार्य मनोज कुमार द्विवेदी जी के मुताबिक, इसमें कोई संदेह नहीं है कि आज के समय में एआई तकनीक बहुत तेजी से एडवांस और अपग्रेड हो रही है। यही वजह है कि आम लोगों के बीच डिजिटल ज्योतिष का क्रेज भी लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद, ज्योतिषाचार्य जी का स्पष्ट मानना है कि एआई द्वारा की गई भविष्यवाणियों पर आंख मूंदकर भरोसा बिल्कुल नहीं किया जा सकता है।
Trending Videos
Astrology vs AI: Can artificial intelligence predict your future accurately know From expert in hindi
एआई एस्ट्रोलॉजी - फोटो : AI
ज्योतिषाचार्य मनोज कुमार द्विवेदी के मुताबिक तकनीक चाहे कितनी भी एडवांस क्यों न हो जाए, वह कभी भी एक अनुभवी ज्योतिषाचार्य की जगह नहीं ले सकती। एआई कभी भी उस सटीकता के साथ भविष्यवाणी नहीं कर पाएगा, जैसी एक इंसान करता है। ज्योतिषाचार्य जी ने एआई की भविष्यवाणियों पर भरोसा न करने और इसकी सीमाओं को समझाने के लिए तीन बेहद प्रमुख और तार्किक कारण बताए हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Astrology vs AI: Can artificial intelligence predict your future accurately know From expert in hindi
Astrology and Health - फोटो : adobe stock
पहला कारण समझाते हुए उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र का उदाहरण दिया। उनका कहना है कि मेडिकल साइंस में आज एआई कितना भी एडवांस हो गया हो, लेकिन मरीज के सटीक इलाज और सर्जरी के लिए हमेशा एक डॉक्टर की जरूरत रहेगी। ठीक इसी तरह, ज्योतिष के क्षेत्र में भी चाहे कितनी भी बड़ी तकनीक आ जाए, एक योग्य ज्योतिषाचार्य की आवश्यकता हमेशा बनी रहेगी।

 
विज्ञापन
Astrology vs AI: Can artificial intelligence predict your future accurately know From expert in hindi
astrology - फोटो : adobe stock
उन्होंने बताया कि इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि एआई कभी भी पूरी तरह से इंसानी दिमाग की तरह काम नहीं कर सकता। ज्योतिष में हर जातक की कुंडली और उसकी परिस्थितियां बिल्कुल अलग होती हैं। ज्योतिषाचार्य हर जातक के व्यक्तिगत मामले, उसकी मनोदशा और समय चक्र को देखकर भविष्यवाणी करते हैं। कंप्यूटर प्रोग्राम या एआई कभी भी इन संवेदनशील इंसानी बारीकियों को गहराई से नहीं समझ सकता।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed