सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Thumb Astrology: क्या आपका अंगूठा पीछे मुड़ जाता है? जानें अपने स्वभाव और किस्मत से जुड़ी दिलचस्प बातें

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Wed, 03 Jun 2026 12:47 PM IST
सार

Thumb in Palmistry: कुछ लोगों का अंगूठा इतना लचीला होता है कि वह आसानी से पीछे की ओर मुड़ जाता है। हस्तरेखा शास्त्र में इसका अर्थ बेहद गहरा होता है। अंगूठे की बनावट और लचीलापन व्यक्ति के स्वभाव, सोच और जीवनशैली के बारे में कई दिलचस्प संकेत देता है। आइए जानते हैं इस रहस्य को विस्तार से।

विज्ञापन
Thumb in Palmistry Astrology Your Thumb Reveals Your Hidden Personality Traits
आपका अंगूठा खोलेगा आपके व्यक्तित्व के राज - फोटो : AI

The Flexibility of Thumbs Tells Your Character: क्या आपने कभी गौर किया है कि कुछ लोगों का अंगूठा इतना लचीला होता है कि वह आसानी से पीछे की ओर मुड़ जाता है? आमतौर पर ऐसे लोगों को चतुर या होशियार समझ लिया जाता है, लेकिन हस्तरेखा शास्त्र में इसका अर्थ इससे कहीं ज्यादा गहरा होता है। दरअसल, अंगूठे की बनावट और लचीलापन व्यक्ति के स्वभाव, सोच और जीवनशैली के बारे में कई दिलचस्प संकेत देता है। आइए जानते हैं इस रहस्य को विस्तार से।


 

Thumb in Palmistry Astrology Your Thumb Reveals Your Hidden Personality Traits
सरल और मिलनसार स्वभाव  - फोटो : adobe stock

सरल और मिलनसार स्वभाव 

  • हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, जिन लोगों का अंगूठा ज्यादा लचीला होता है, वे स्वभाव से बेहद सरल, शांत और मिलनसार होते हैं। 
  • ये लोग हर परिस्थिति में खुद को ढालने की क्षमता रखते हैं और मुश्किल समय में भी हिम्मत नहीं हारते। 
  • इन्हें नई जगहों पर घूमना, नए लोगों से मिलना और दोस्ती करना बहुत पसंद होता है। 
  • हालांकि, इनके अंदर एक खास तरह की जिद भी होती है, ये अपनी बातों और फैसलों पर अड़े रहना पसंद करते हैं और आसानी से किसी के आगे झुकते नहीं हैं।
Trending Videos
Thumb in Palmistry Astrology Your Thumb Reveals Your Hidden Personality Traits
उदार और दिल के बेहद साफ - फोटो : Freepik

उदार और दिल के बेहद साफ

  • ऐसे लोग दिल के बेहद साफ होते हैं और खुले दिल से जिंदगी जीते हैं। 
  • इन्हें पैसे को लेकर ज्यादा चिंता नहीं रहती, बल्कि ये वर्तमान में जीना पसंद करते हैं। 
  • खर्च करने में ये पीछे नहीं हटते और अक्सर दूसरों की मदद करने के लिए भी आगे रहते हैं। 
  • उदारता इनके स्वभाव की खास पहचान होती है, जिस कारण ये जरूरतमंदों की सहायता करने में खुशी महसूस करते हैं। 
  • दिलचस्प बात यह है कि इनके जीवन में धन की कमी बहुत कम ही देखने को मिलती है। 
  • अगर कभी आर्थिक परेशानी आती भी है तो किसी न किसी तरह स्थिति संभल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Thumb in Palmistry Astrology Your Thumb Reveals Your Hidden Personality Traits
भावुकता है कमजोरी - फोटो : adobe stock

भावुकता है कमजोरी
हालांकि, इनका भावनात्मक पक्ष थोड़ा कमजोर होता है। ये लोग दूसरों पर जल्दी भरोसा कर लेते हैं और कई बार भावनाओं में बहकर बड़े फैसले ले लेते हैं। इसी वजह से जीवन में कभी-कभी इन्हें धोखे का सामना भी करना पड़ता है, जो इनके लिए एक सीख बन जाता है।

विज्ञापन
Thumb in Palmistry Astrology Your Thumb Reveals Your Hidden Personality Traits
यदि अंगूठा पीछे नहीं मुड़ता - फोटो : adobe stock

यदि अंगूठा पीछे नहीं मुड़ता

  • वहीं, जिन लोगों का अंगूठा पीछे की ओर नहीं मुड़ता, वे स्वभाव से काफी अनुशासित, दृढ़ निश्चयी और व्यावहारिक होते हैं। 
  • ये लोग हर काम सोच-समझकर करते हैं और अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरी मेहनत करते हैं। 
  • एक बार जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। 
  • ऐसे लोग आर्थिक मामलों में भी काफी समझदार होते हैं और अच्छे योजनाकार या फाइनेंसर साबित होते हैं।


Money Line in Palm: हथेली की ये रेखाएं बनाती हैं इंसान को करोड़पति! आपके हाथ में है या नहीं
Joined Eyebrows: दोनों भौहों का आपस में मिलना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
Hastrekha Shastra: महिलाओं की दाईं या बाईं , किस हथेली से जाना जाता है भविष्य? जानें यहां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed