सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   palmistry auspisious signs on saturn shani mount on palm and meaning

शनि पर्वत पर बने ये चार निशान माने जाते हैं बेहद शुभ, जानें इन चिन्हों का मतलब

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Thu, 07 May 2026 01:10 PM IST
विज्ञापन
सार

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि पर्वत के ऊपर कुछ बहुत ही शुभ निशान बने हुए होते हैं। जिन लोगों की हथेली पर ये निशान होते हैं वह बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। 

palmistry auspisious signs on saturn shani mount on palm and meaning
हथेली पर बने शनि पर्वत का महत्व - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बनी लकीरों और निशानों का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा हथेली पर कई तरह के पर्वतों का भी खास महत्व होता है। जैसे गुरु, शनि, सूर्य, बुध, चंद्र और शुक्र पर्वत। आज हम आपको इन्हीं पर्वतों में से एक शनि पर्वत पर बने शुभ निशानों के बारे में बताने जा रहे हैं। शनि पर्वत हथेली की मध्यमा ऊंगली के नीचे स्थित होता है। शनि पर्वत शनि ग्रह के कारक तत्वों को प्रदर्शित करता है। यह पर्वत व्यक्ति के कर्म, धैर्य, संघर्ष और अच्छे व्यवहार को दर्शाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार इस शनि पर्वत पर बने कुछ विशेष निशानों का खास महत्व होता है। अगर किसी जातक के हथेली पर बने शनि पर्वत पर कुछ विशेष निशान होते हैं उससे व्यक्ति के जीवन में हमेशा सफलता और सम्मान को दिखाता है। आइए जानते हैं शनि पर्वत पर बने शुभ निशानों के फल के बारे में विस्तार से।

Trending Videos


शनि पर्वत पर त्रिभुज का निशान 
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर शनि पर्वत के ऊपर त्रिभुज के आकार का कोई निशान बना हुआ हो तो उसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इस स्थान पर त्रिभुज का निशान होने पर व्यक्ति के जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल होती हैं। ऐसे लोग विपरीत परिस्थिति में अपना धैर्य नहीं खोते हैं। ये लोग स्वभाव से बहुत ही शांत, मेहनती और कर्मठ होते हैं। इन लोगों के जीवन में कभी भी धन की कोई भी कमी नहीं होती। ऐसे लोग गूढ़ विद्याओं में बहुत ही निपुण होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनि पर्वत पर गोले का निशान
जिस किसी भी जातक के शनि पर्वत पर अगर कोई वृत का निशान बना हुआ तो समझिए वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली और मान-सम्मान प्राप्त करने वाला होता है। ऐसे लोगों को अचानक लाभ और प्रसिद्धि की प्राप्त करता है। हथेली पर ये निशान होने पर व्यक्ति नौकरी और कारोबार दोनों ही जगहों पर नाम और शोहरत को प्राप्त करता है।  

हथेली पर मछली के निशान होने पर व्यक्ति को मिलती है हर तरह सुख-सुविधा

शनि पर्वत पर वर्ग का निशान 
शनि पर्वत पर अगर वर्ग की आकृति बने तो इसे बहुत ही शुभ और मान-सम्मान का प्रतीक माना जाता है। ऐसे लोग कभी भी मुश्किल हालातों में घबराते नहीं है। विपरीत परिस्थितयों का बहुत ही धैर्य और संयम के साथ सामना करते हैं। ऐसे लोग बहुत ही धार्मिक स्वभाव के होते के होते हैं। इन  लोगों के जीवन में कभी धन-दौलत की कोई भी कमी नहीं रहती है। 

शनि पर्वत पर स्टार का निशान
शनि पर्वत पर बना स्टार जैसा निशान बहुत ही शुभ और अच्छा माना जाता है। ऐस लोगों का समाज में पद-प्रतिष्ठा, नाम और पहचान हमेशा बनी रहती है। इन लोगों के जीवन में अचानक से धन और कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होती है। ऐसे लोग किस्मत के मामले में बहुत ज्यादा भाग्यशाली होती है। 

सरकारी नौकरी के लिए हथेली पर यहां होते हैं लकी निशान, पूरा होता है सरकारी अधिकारी का सपना



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed