सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   palmistry hasta rekha astro tips x sign in palm know meaning and benefits

हथेली पर X निशान का क्या होता है मतलब ? जानिए इसके बारे में क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Mon, 11 May 2026 01:40 PM IST
विज्ञापन
सार

हथेली पर कई तरह के निशान बने हुए होते हैं जिसमें से एक निशान क्रास का होता है। हथेली पर X के निशान का शुभ और अशुभ दोनों ही तरह का अर्थ होता है। 

palmistry hasta rekha astro tips x sign in palm know meaning and benefits
हथेली पर X के निशान का मतलब - फोटो : अमर उजाला AI
विज्ञापन

विस्तार

हथेली पर कई प्रमुख लकीरों के अलावा तरह-तरह के निशान भी बने हुए होते हैं जिसका हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व होता है। हथेली पर बनी रेखाओं और निशानों से किसी जातक के व्यक्तित्व, स्वभाव और भविष्य के बारे में काफी कुछ जानकारियां हासिल हो सकती है। हथेली पर बने निशानों के माध्यम से करियर,आर्थिक स्थिति, विवाह, प्रेम, नौकरी और बिजनेस से संबंधित कई चीजों के बारे में पता चलता है। आज हम आपको हथेली पर बने X के निशान के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं हथेली पर बने एक्स के निशान का क्या होता है मतलब। 
Trending Videos


गुरु पर्वत पर X का निशान
कई लोगों की हथेली पर स्थित गुरु पर्वत में X का निशान बना हुआ होता है। गुरु पर्वत तर्जनी उंगली के नीचे वाले हिस्से को कहते हैं जो उभार लिए होता है। गुरु पर्वत पर X का निशान से व्यक्ति बहुत ही तेज बुद्धि वाला और गुणो वाला होता है। इस तरह के लोगों का समाज में मान-सम्मान तेजी से फैलता है। ऐसे लोग सभी के बहुत ही प्रिय होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्य पर्वत पर X का निशान
सूर्य पर्वत हथेली पर अनामिका उंगली के नीचे वीले हिस्से को कहते हैं। अगर की व्यक्ति की हथेली पर ये X का निशान होता है। इससे बहुत ही शुभ और अच्छा माना जाता है। ऐसे लोग अपने कार्यक्षेत्र में खूब उपलब्धियां हासिल करते हैं। इनके जीवन में धन और यश की कोई कमी नहीं होती है। 

शनि पर्वत पर X का निशान
मध्यमा उंगली के नीचे स्थित ऊभार वाले हिस्से को शनि पर्वत के नाम से जाना जाता है। शनि को ज्योतिष में कर्म, अनुशासन और जिम्मेदारी का कारक माना जाता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि पर्वत के ऊपर X के निशान को शुभ नहीं माना जाता है। जिन लोगों की हथेलियों पर ये X का निशान बना हुआ होता है उनको थोड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए। ऐसे लोगों के जीवन में तरह-तरह की बाधाएं आती हैं

शनि पर्वत पर बने ये चार निशान माने जाते हैं बेहद शुभ, जानें इन चिन्हों का मतलब

केतु पर्वत पर X का निशान
हथेली के निचले वाले भाग को केतु पर्वत कहा जाता है। इस स्थान पर X का निशान अगर बना हुआ होता है तो इसे भी अच्छा नहीं माना जाता है। इससे वैवाहिक जीवन के रिश्तों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। इस तरह के लोगों के जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

सरकारी नौकरी के लिए हथेली पर यहां होते हैं लकी निशान, पूरा होता है सरकारी अधिकारी का सपना


मस्तिष्क रेखा पर X का निशान
जिन लोगों के मस्तिषक रेखा पर ये X का निशान बना हुआ होता है उनकी मानसिक स्थिति पर कई तरह का प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे लोग जल्दी-जल्दी किसी भी मामले में तनाव का सहारा लेना पड़ता है। 

हथेली पर दूसरी जगहों पर X का निशान
हथेली पर पर्वत के अलावा दूसरी जगहों पर भी X का निशान बना हुआ होता है। अगर ये क्रास का निशान हथेली पर काफी गहरा और स्पष्ट दिखाई दे तो इसका मतलब  आप अपने बल पर हर एक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। किसी भी विपरीत परिस्थितयों में घबराते नहीं हैं। 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed