सब्सक्राइब करें

Mole On Face: किस स्वभाव के होते हैं नाक और गाल पर तिल वाले लोग ? जानें इनकी खासियत

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Wed, 13 May 2026 03:35 PM IST
सार

Mole On Nose And Cheeks Meaning In Hindi: आमतौर पर हर दूसरे व्यक्ति के चेहरे पर तिल होते हैं। यह तिल केवल सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व से जुड़े कई संकेत भी देते हैं।

विज्ञापन
mole on nose and cheeks meaning in hindi know chehre par til ka mahatva
Mole On Nose And Cheeks Meaning In Hindi - फोटो : अमर उजाला

Mole On Nose And Cheeks Meaning In Hindi: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के चेहरे पर मौजूद तिलों का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि, ये तिल केवल सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व से जुड़े कई संकेत भी देते हैं। खासतौर पर नाक और गाल पर मौजूद तिल व्यक्ति को प्रभावशाली बनाते हैं। दरअसल, जिन भी लोगों के इन स्थानों पर तिल होता है, वे आकर्षक व्यक्तित्व के माने जाते हैं। साथ ही इनका मजबूत आत्मविश्वास इन्हें लोगों से अलग बनाता है। इनमें लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने की खास क्षमता के अलावा दोस्ती और रिश्तों को ईमानदारी से निभाने की खासियत भी मौजूद होती हैं। ऐसे में आइए विस्तार से इन लोगों के व्यक्तित्व के बारे में जानते हैं।



हथेली पर X निशान का क्या होता है मतलब ? जानिए इसके बारे में क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र
शनि पर्वत पर बने ये चार निशान माने जाते हैं बेहद शुभ, जानें इन चिन्हों का मतलब

Trending Videos
mole on nose and cheeks meaning in hindi know chehre par til ka mahatva
Mole On Nose And Cheeks Meaning In Hindi - फोटो : adobe stock

गाल पर तिल
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, दाएं गाल पर तिल होना बेहद शुभ माना जाता है। यह व्यक्ति की आर्थिक समृद्धि और सफलता का संकेत देता है। मान्यता है कि, ऐसे लोग बेहद प्रभावशाली होते हैं और साथ ही तेज बुद्धि वाले माने जाते हैं। ये लोग अपने लक्ष्य को लेकर काफी गंभीर स्वभाव के होते हैं। इनमें नेतृत्व क्षमता भी अच्छी मानी जाती है और ये अपने कार्यों से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहते हैं। इसके अलावा जीवन में धन, प्रतिष्ठा और मान-सम्मान इन्हें मिलता है।

सरकारी नौकरी के लिए हथेली पर यहां होते हैं लकी निशान, पूरा होता है सरकारी अधिकारी का सपना
हथेली पर मछली के निशान होने पर व्यक्ति को मिलती है हर तरह सुख-सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
mole on nose and cheeks meaning in hindi know chehre par til ka mahatva
Mole On Nose And Cheeks Meaning In Hindi - फोटो : adobe stock

अगर बात बाएं गाल की करें, तो ये लोग स्वभाव से सौम्य, भावुक और संवेदनशील होते हैं। ये लोग रिश्तों को दिल से निभाते हैं और दूसरों की भावनाओं को अच्छी तरह समझते हैं। इसके अलावा इनके अंदर कला, रचनात्मकता भरी होती हैं। ये लोग अपने व्यवहार और मधुर स्वभाव से लोगों का दिल आसानी से जीत लेते हैं। माना जाता है कि, यह अपने प्रियजनों से अधिक प्रेम करते हैं और बेहद भावुक भी होते हैं।

Palmistry: हथेली पर इस तरह से बना चंद्र पर्वत होता है शुभ, जानिए क्या कहता है हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र

mole on nose and cheeks meaning in hindi know chehre par til ka mahatva
Mole On Nose And Cheeks Meaning In Hindi - फोटो : adobe stock

नाक पर तिल
नाक पर तिल होना सामुद्रिक शास्त्र में काफी शुभ माना गया है। मान्यता है कि, ऐसे लोगों को भाग्यशाली होते हैं। साथ ही इनकी पहचान आकर्षक व्यक्तित्व के रूप में की जाती है। ये लोग अपनी मेहनत, समझदारी से अक्सर विरोधियों को भी पीछे छोड़ देते हैं और आत्मविश्वास के दम पर जीवन में अच्छी सफलता हासिल करते हैं।

विज्ञापन
mole on nose and cheeks meaning in hindi know chehre par til ka mahatva
Mole On Nose And Cheeks Meaning In Hindi - फोटो : adobe stock

वहीं बात अगर नाक की दाईं तिल की करें, तो यह सुख-सुविधाओं, समृद्धि और अच्छे भाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसे लोगों को जीवन में भौतिक सुखों की कमी कम ही रहती है। ये अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व और बातों से दूसरों को जल्दी प्रभावित कर लेते हैं।
Palmistry: आंख फड़कना और हथेली में खुजली होना क्या शुभ या अशुभ, जानिए इन संकेतों का मतलब


 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed