Lack Money Line On Palm: व्यक्ति आर्थिक समृद्धि पाने के लिए पढ़ाई-लिखाई से लेकर कड़ी मेहनत एवं हर संभव कोशिश करता है, लेकिन कई बार अच्छी कमाई के बाद भी हाथ में पैसा नहीं टिकता। अनावश्यक खर्चों को बंद करने के बाद भी बचत करना मुश्किल होता है। इतना ही नहीं कई लोगों को तो रोजमर्रा के खर्चों के लिए उधार लेना पड़ जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इसके पीछे की एक वजह हथेली की “भाग्य रेखा” को भी माना गया है। हस्तरेखा के अनुसार हाथ में कई योग व्यक्ति के भाग्य में धन की स्थिति बताते हैं
Hast Rekha Shastra: धन की कमी का कारण हो सकती है, हथेली पर बनी ये रेखा
Money Loss Line: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में बनी धन रेखा व्यक्ति की आय और आर्थिक स्थिरता का संकेत देती है। हाथ में कई योग व्यक्ति के भाग्य में धन की स्थिति बताते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
जब आप अपनी हथेली को देखें तो अनामिका (रिंग फिंगर) या सूर्य पर्वत के नीचे से शुरू होकर हृदय रेखा को काटती हुई मस्तिष्क रेखा तक जाने वाली रेखा को धन रेखा कहा जाता है। यह रेखा व्यक्ति को धन, पद, प्रतिष्ठा, यश और निवेश में लाभ दिलाने वाली मानी जाती है।
धन हानि का संकेत देने वाली रेखा
किसी व्यक्ति की धन रेखा मोटी, गाढ़ी या असमान है तो यह संकेत देती है कि व्यक्ति भले ही कितना धन कमाए, लेकिन धन टिकेगा नहीं। साथ ही यदि यह रेखा बीच-बीच में टूटती है, तो इसका अर्थ है कि धन आने के बावजूद किसी न किसी कारण से खर्च हो जाएगा। ऐसे लोंगो का निवेश या व्यापार में नुकसान होने की संभावना के साथ सेहत या अन्य कारणों से जमा धन भी खर्च हो जाता है। इसलिए ऐसी स्थिति में जल्दबाजी से बचना चाहिए।
Palm Palmistry: जीवन में बड़ी सफलता पाते हैं ऐसी हथेली वाले लोग, आप भी जानें अपना व्यक्तित्व
Palmistry Lines: हथेली पर बनीं ये रेखाएं व्यक्ति को बनाती हैं भाग्यशाली, मिलता है खूब धन और सम्मान
यदि हथेली में धन रेखा को कोई अन्य रेखा काट रही हो, तो यह चेतावनी का संकेत है। इसका अर्थ है कि जिस उम्र में वह रेखा कट रही है, उस समय व्यक्ति के धन का नुकसान या अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। धीरे-धीरे सारी बचत खर्च हो सकती है, इसलिए ऐसे लोगों को निवेश या उधारी से बचना चाहिए।
अगर हथेली में सूर्य रेखा कटी हुई हो, धन रेखा टूटी हुई हो और शनि रेखा दो भागों में विभाजित हो, तो यह जीवन में आर्थिक संघर्ष और परेशानियों का संकेत देता है। ऐसी स्थिति में पैतृक संपत्ति या संचित धन का नुकसान भी हो सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X