सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   Auspicious Sign on Palm Hast Rekha Shastra Palmistry Signs for Wealth

हथेली में ऐसे शुभ निशान होने पर जीवन में धन-दौलत और ऐशोआराम की नहीं होती कमी

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 15 Jan 2026 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Palmistry Signs: हथेली पर कई तरह के शुभ निशान बने होते हैं जिससे व्यक्ति धनवान और मान-सम्मान को प्राप्त करना वाल होता है। 

Auspicious Sign on Palm Hast Rekha Shastra Palmistry Signs for Wealth
हस्तरेखा शास्त्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

Palmistry Signs: ज्योतिष में किसी जातक की जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति का आकलन और विश्लेषण करके उसके जीवन में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बार में जानकारी हासिल होती है। ठीक इस तरह से व्यक्ति की हथेली पर बनी लकीरों और कुछ खास तरह के निशानों से राजयोग के बारे में पता लगाया जाता है। हथेली पर कई तरह के निशान और चिन्ह होते है जिससे व्यक्ति के भाग्यशाली और अकूत धन संपदा के माालिक होने के बारे में जानकारी मिलती है। आइए जानते हैं हथले पर कौन-कौन से निशान होते हैं। 
Trending Videos


हथेली पर झंडे का निशान
  • हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में हथेली पर बने झंडे के निशान को बहुत ही शुभ माना जाता है। 
  • जिन लोगों की हथेली पर झंडे का निशान होता है वह बहुत ही मेहनती, ईमानदार और कर्मठ स्वभाव का होता है। 
  • ऐसा व्यक्ति बहुत ही शांत और धार्मिक स्वभाव का होता है।
  • समाज में पद-प्रतिष्ठा प्राप्त करने वाला और धनवान होता है। 
हथेली में मंदिर के निशान का क्या महत्व
  • कई लोगों की हथेली पर मंदिर के आकार का निशान होताा जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है। 
  • जब किसी की हथेली पर गुरु पर्वत पर उभार के साथ मंदिर का निशान बना हो तो व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। 
  • ऐसे लोग बहुत ही धार्मिक स्वभाव के होते हैं और पूजा-पाठ ज्यादा करते हैं।
  • इन व्यक्ति के जीवन में कभी धन का अभाव नहीं होता है।
क्या होता है जब हथेली पर बने मछली का निशान
  • हस्तरेखा में हथेली पर बिना मछली का निशान बहुत ही शुभ होता है।
  • जिन लोगों की हथेली पर मछली का निशान होता है वह अकूत धन-दौलत के मालिक होते हैं।
  • ये लोग पैतृक संपत्ति के हकदार होते हैं और विदेशों से खूब धन अर्जित करते हैं। 
हाथ में त्रिशूल के निशान का क्या मतलब
  • हथेली पर बना त्रिशूल का निशान बहुत ही शुभ होता है। 
  • इस लोगों के ऊपर भवगान शिव की विशेष कृप मिलती है। 
  • त्रिशूल के निशान से व्यक्ति बहुत ही पराक्रमी और साहसी स्वभाव का होता है। 
  • इन लोगों को अचानक धन लाभ के मौके मिलते हैं।
  • ऐसा व्यक्ति बहुत ही शान-शौकत से जीवन जीना पसंद करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed