सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Predictions 2026: इन 4 राशि वालों के लिए खुशियों से भरे रहेंगे ये 6 महीने, पढ़ें दिसंबर तक की बड़ी भविष्यवाणी

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Mon, 15 Jun 2026 01:15 PM IST
सार

Predictions 2026: ज्योतिष गणना के मुताबिक, साल खत्म होने से पहले कई बड़े ग्रह स्थिति परिवर्तन करेंगे। शनि देव मीन राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे, गुरु ग्रह अपनी स्थिति बदलेंगे और राहु-केतु का राशि परिवर्तन भी कई लोगों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आएगा। इसके अलावा ग्रह-नक्षत्रों के लगातार बदलते संयोग शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करेंगे।
 

विज्ञापन
Astrology Predictions till December 2026 and horoscope know rashifal in hindi
Astrology Predictions 2026 - फोटो : अमर उजाला

Astrology Predictions 2026: साल 2026 का छठा महीना जारी है, जो इस बात का संकेत है कि साल खत्म होने में अब केवल 6 महीने बाकी हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह समय बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि आने वाले महीनों में कई बड़े ग्रह गोचर करने वाले हैं, जिनका प्रभाव काफी असरदार रह सकता है। इन ग्रह परिवर्तनों के चलते कुछ राशि वालों को साल के अंत तक विशेष लाभ मिलने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं।


 

ज्योतिषियों के मुताबिक, साल समाप्त होने से पहले शनि देव मीन राशि में वक्री होंगे। इसके अलावा गुरु और राहु-केतु भी राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं, ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल के कारण कई शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होगा, जिसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिल सकता है। हालांकि, इन 4 राशि वालों के लिए दिसंबर तक का समय सफलता और धन लाभ के नए अवसर लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये लकी राशियां।

Astrology Predictions till December 2026 and horoscope know rashifal in hindi
Astrology Predictions 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
  • मिथुन राशि वालों के लिए आने वाला समय काफी सकारात्मक रहने वाला है।
  • आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने के संकेत हैं और मन भी पहले से ज्यादा प्रसन्न रहने वाला है। 
  • प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। 
  • इस समय आपके विवाह के भी योग बन सकते हैं।
  • मिथुन राशि वालों के व्यापार को लेकर लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। 
  • करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे और नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति प्राप्त होगी।
  • सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए लोगों से जुड़ाव भविष्य में लाभ दिला सकता है।
  • इसके अलावा आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।
Astrology Predictions till December 2026 and horoscope know rashifal in hindi
Astrology Predictions 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
  • कन्या राशि वालों के लिए साल के आखिरी 6 महीने राहत और उपलब्धियों से भरे रह सकते हैं। 
  • कोई पुराना संपर्क अचानक फायदा दिला सकता है और आपका अटका काम भी बनता हुआ दिखेगा। 
  • कानूनी मामलों में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं। 
  • कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
  • छात्रों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है।
  • परिवार के साथ किसी शुभ यात्रा या धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। 
  • धन से जुड़ी स्थिति बेहतर होगी और पुराने निवेश लाभ दे सकते हैं।
  • प्रशासनिक मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Astrology Predictions till December 2026 and horoscope know rashifal in hindi
Astrology Predictions 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
  • मकर राशि वालों के जीवन में आने वाले महीनों में कई बड़े सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 
  • करियर में नई दिशा मिलेगी और नौकरी-व्यापार में विस्तार के संकेत दिखाई देंगे।
  • व्यापार कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे आय के नए स्रोत बनेंगे। 
  • जो लोग घर से दूर रहकर काम कर रहे हैं, उन्हें परिवार के साथ समय बिताने या रिश्तों को मजबूत करने के अवसर मिलेंगे। 
  • सफलता मिलने की प्रबल संभावना बनी रहेगी।
  • आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में सम्मान प्राप्त होगा।
  • इस समय व्यापार शुरू करने की योजनाएं भी सफल होती हुई नजर आएंगी।
विज्ञापन
Astrology Predictions till December 2026 and horoscope know rashifal in hindi
Astrology Predictions 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • मीन राशि वालों के लिए दिसंबर तक का समय उपलब्धियों और सफलता से भरा रह सकता है।
  • आपको सभी ओर से माम-सम्मान प्राप्त होगा और जीवन में कई अच्छे बदलाव आने वाले 6 महीने में महसूस होंगे। 
  • करियर में लगातार प्रगति के योग बन रहे हैं और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। 
  • स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय पहले की तुलना में बेहतर रहने वाला है।
  • अधिकारी आपके कामकाज से संतुष्ट रहेंगे जिससे नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। 
  • छात्रों के लिए यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है।
  • आर्थिक मामलों में सुधार होगा।

मनमर्जी के मालिक होते हैं इन 3 राशियों के लोग, नौकरी-व्यापार में बनाते हैं अपनी अलग पहचान

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed