सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sun Transit 2026: सूर्य ने की मिथुन में एंट्री, जानें किन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ और किसका बढ़ेगा तनाव

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Mon, 15 Jun 2026 11:45 AM IST
सार

Sun Transit In Gemini Impact: सूर्य का मिथुन राशि में गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ जातकों को लाभ, तो कुछ की उलझनें भी बढ़ सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि, सूर्य के इस महत्वपूर्ण गोचर का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

विज्ञापन
Surya mithun Gochar on 15 june 2026 Sun Transit In Gemini Impact On all 12 Zodiac Sign
Sun Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला

Sun Transit In Gemini Impact On all 12 Zodiac: 15 जून 2026 को सूर्य मिथुन राशि में गोचर कर चुके हैं। सूर्य के मिथुन में आते ही एक बेहद प्रभावशाली बुधादित्य योग का निर्माण भी हुआ है, क्योंकि यहां पहले से ही ग्रहों के राजकुमार बुध विराजमान हैं। ज्योतिष में इन दोनों की युति को बेहद शुभ माना जाता है और इनका प्रभाव जातकों को मनोवांछित परिणाम प्रदान करने में सहायक है।


 

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को पिता, मान-सम्मान और सफलता का कारक ग्रह माना जाता है। वह लगभग एक महीने तक एक राशि में रहते हैं, इसलिए इसका असर भी आने वाले कई दिनों तक सभी राशियों पर बना रहता है। मान्यता है कि, ग्रहों के राजा सूर्य जब भी गोचर करते हैं, तो कुछ राशियों को इससे लाभ अवश्य प्राप्त होता है। हालांकि, कुछ जातकों के तनाव व परेशानियां बढ़ने की संभावनाएं भी बनी रहती हैं। ऐसे में सूर्य का मिथुन राशि में गोचर किस राशि के लिए कैसा रहेगा, आइए राशिफल को जानते हैं।

Surya mithun Gochar on 15 june 2026 Sun Transit In Gemini Impact On all 12 Zodiac Sign
Sun Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
  • मेष राशि वालों के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी हैं और अब तीसरे भाव में गोचर कर चुके हैं। 
  • आपका साहस बढ़ेगा और छोटे यात्रा के योग बनेंगे।
  • इस समय करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
  • धन लाभ के लिए अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता पड़ सकती है।
Surya mithun Gochar on 15 june 2026 Sun Transit In Gemini Impact On all 12 Zodiac Sign
Sun Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
  • वृषभ राशि के लिए सूर्य चौथे भाव के स्वामी होते हैं और अब दूसरे भाव में आ चुके हैं। 
  • परिवार और धन से जुड़े मामलों में स्थिति सामान्य रह सकती है। 
  • खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी होगा।
  • निवेश से पहले सोच-विचार करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Surya mithun Gochar on 15 june 2026 Sun Transit In Gemini Impact On all 12 Zodiac Sign
Sun Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
  • मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य तीसरे भाव के स्वामी हैं और अब लग्न भाव में गोचर कर चुके हैं। 
  • आत्मविश्वास बढ़ेगा लेकिन स्वभाव में गुस्सा रहेगा।
  • धन लाभ होगा और आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर बनेगी।
  • इस समय कोई नया वाहन आप खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
Surya mithun Gochar on 15 june 2026 Sun Transit In Gemini Impact On all 12 Zodiac Sign
Sun Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
  • कर्क राशि के लिए सूर्य दूसरे भाव के स्वामी हैं और अब द्वादश भाव में पहुंच चुके हैं। 
  • अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और आर्थिक मामलों में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है।
  • नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
  • कुछ कार्यों में रुकावटें आने से योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed