सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा सूर्य ग्रहण और बनेगा दो नवपंचम योग, इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Mon, 15 Jun 2026 07:07 PM IST
सार

12 अगस्त 2026 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा जो करीब 6 मिनट तक चलेगा। इसके अलावा सूर्य ग्रहण के दिन दो नवपंचम योग का संयोग भी बनेगा।

विज्ञापन
surya grahan 2026 and will make two navpancham yog negative effect on zodiac signs
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला

जल्द की साल 2026 का दूसरा और आखिर सूर्य ग्रहण लगेगा। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण की घटना का अच्छा नहीं माना जाता है। आपको बता दें ये सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी ग्रहण लगता है तो देश दुनिया समेत हर एक व्यक्ति के जीवन में कुछ न कुछ नकारात्मक प्रभाव जरूर पड़ता है। ज्योतिषीय नजरिए से 12 अगस्त को लगने वाला सूर्य ग्रहण बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। इस दिन अमावस्या पर सूर्य ग्रहण के साथ-साथ दो अलग-अलग तरह के नवपंचम योग का संयोग भी बनेगा। ज्योतिष में सूर्य ग्रहण के साथ नवपंचम योग का बनना शुभ संकेत नहीं माना जाता है। ऐसे में सूर्य ग्रहण के साथ-साथ नवपंचम योग का बनना कुछ राशियों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। आइए जानते हैं सूर्यग्रहण और नवपंचम योग से किन-किन राशि वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 

surya grahan 2026 and will make two navpancham yog negative effect on zodiac signs
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
सूर्य और ग्रहण और नवपंचम योग का प्रभाव

मिथुन राशि

12 अगस्त को सूर्य ग्रहण और नवपंचम योग का नकारात्मक प्रभाव मिथुन राशि वालों के पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। कार्यों को पूरा करने में आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव ज्यादा रहेगा। इस दौरान आपके बेफिजूल के खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आय में लगातार गिरावट भी देखने को मिल सकती है। नौकरी-कारोबार से संबंधित कोई भी फैसला लेते समय आपको बड़ी ही सूझबूझ दिखाना पड़ सकता है। 
surya grahan 2026 and will make two navpancham yog negative effect on zodiac signs
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। आपकी परेशानियों में वृद्धि लेकर आ सकता है। आप किसी दूसरे के मामलों में उलझ सकते हैं जिससे आपको शारीरिक और आर्थिक दोनों ही तरह का नुकसान देखने को मिल सकता है। इस दौरान आपको कई तरह की आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत संबंधी कोई बड़ी परेशानी आपका पीछा कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
surya grahan 2026 and will make two navpancham yog negative effect on zodiac signs
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
सूर्य ग्रहण और दो नवपंचम योग कन्या राशि वालों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। आपको कई तरह की चुनौतियों का सामना करना होगा। आपको बहुत ही सोच-समझकर बोलना होगा नहीं तो आपकी बातों से लोग आपसे गुस्सा कर सकते हैं। आपके ऊपर कई तरह के आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से इसका आपको नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन
surya grahan 2026 and will make two navpancham yog negative effect on zodiac signs
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण आपके लिए अच्छा नहीं रहेग। सेहत संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको किसी भी तरह के निवेश से बचना होगा। आपके ऊपर काम का दबाब ज्यादा रहेगा, जिससे आपको एक साथ कई तरह के मानसिक दबावों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरन आपको कार्यक्षेत्र में वाद-विवादों से बचना होगा। 

Mangal Nakshatra Parivartan: मंगल करने जा रहे हैं नक्षत्र परिवर्तन, 16 जून से चमकेगी इन 4 राशि वालों की किस्मत

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed