सब्सक्राइब करें

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर से बनेगा शक्तिशाली योग, इन राशियों के लिए आने वाले दो महीने रहेंगे खास

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Wed, 17 Jun 2026 10:27 AM IST
सार

18 जून को गुरु शनि के स्वामित्व वाले और नक्षत्रों के राजा पुष्य में गोचर करेंगे। इससे आने वाले दो महीनों में इन राशियों को मिल सकता है भाग्य का भरपूर साथ।

विज्ञापन
guru gochar in pushya nakshtra 18 june auspicious for these rashi
गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार, 18 जून2026 को गुरु का गोचर पुष्य नक्षत्र में होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर करना बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है। गुरु पुष्य नक्षत्र में 18 अगस्त तक रहेंगे। पुष्य नक्षत्र के स्वामी ग्रह न्याय और कर्मफल प्रदान करने वाले शनिदेव होते हैं। साथ ही पुष्य नक्षत्र के स्वामी स्वयं देवगुरु बृहस्पति होते हैं। इस तरह से गुरु का शनि के स्वामित्व वाले नक्षत्र पुष्य में गोचर करना बहुत ही शुभ माना जाता है। साथ ही गुरुवार के दिन यह गोचर होने जा रहा है जिससे बहुत ही शुभ संयोग माना जाता है। आइए जानते हैं गुरु के पुष्य नक्षत्र में गोचर से किन-किन राशि वालों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। 

guru gochar in pushya nakshtra 18 june auspicious for these rashi
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए गुरु के पुष्य नक्षत्र में गोचर करने से गुरु पुष्य योग दूसरे भाव में बनेगा। कुंडली का दूसरा भाव धन और वाणी से संबंधित होता है, ऐसे में आपको अप्रत्याशित धन लाभ और आर्थिक स्त्रोतों से अच्छा लाभ होता हुआ मिलेगा। आपके खर्चों में वृद्धि होगी ,लेकिन दूसरी तरफ आपको अचानक धन भी प्राप्ति होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों की बरसात होगी। इस दौरान कोई नया काम करने का अच्छा अवसर भी मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि के योग होंगे। 
guru gochar in pushya nakshtra 18 june auspicious for these rashi
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर आपके राशि में रहते हुए होगा। ऐसे में यह कर्क राशि वालों के लिए किसी तरह के चमत्कार से कम नहीं है। आपको सरकारी योजनाओं में अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए एक से ज्यादा कई जगहों से अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। इस दौरान आपके खाते में किसी काम के होने पर कुछ रकम एकत्रित हो सकती है। जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
guru gochar in pushya nakshtra 18 june auspicious for these rashi
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन पुष्य में उनके सातवें भाव में बनने वाला है। ऐसे में आपके वैवाहिक जीवन में सुख और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। साथी संग रिश्ते मजबूत होंगे। शादीशुदा लोगों का प्रेम भाव बना रहेगा। जो लोग किसी तरह के व्यापार में  पार्टनरशिप में काम करते हैं उनको शुभ फल की प्राप्ति होगी। आने वाले समय में आपके व्यापार में कई तरह के महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन
guru gochar in pushya nakshtra 18 june auspicious for these rashi
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए गुरु का पुष्य नक्षत्र में परिवर्तन आने वाले दिनों के लिए शुभ संकेत है। इस समय आपकी राशि में शनि विराजमान हैं और गुरु आपकी राशि से पंचम में यह शुभ योग का निर्माण कर रहे हैं जिसे आपको आने वाले दिनों में स्थायी संपत्ति और खुशी मिलेगी। जो लोग इस दौरान नया काम शुरू करने वाले हैं उनके लिए समय बहुत ही शुभ साबित होगा। आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्ति होगी और प्रेम संबंधों में रिश्ता कामयाब होगा और करियर में कोई बड़ा मौका हाथ लग सकता है। 

Shani Transit 2026: 27 जुलाई से शनि की बदलेगी चाल, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed