{"_id":"6a31059bf649aaf77a018b93","slug":"shani-vakri-2026-saturn-retrograde-benefits-these-zodiac-sign-2026-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shani Vakri 2026: जुलाई से शनिदेव चलेंगे उल्टी चाल, इन चार राशि वालों के सपने होंगे पूरे और होगा धन लाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Shani Vakri 2026: जुलाई से शनिदेव चलेंगे उल्टी चाल, इन चार राशि वालों के सपने होंगे पूरे और होगा धन लाभ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Wed, 17 Jun 2026 09:50 AM IST
सार
ज्योतिष शास्त्र में शनि देव की चाल का विशेष महत्व होता है। 27 जुलाई को शनि मीन राशि में वक्री चाल से चलेंगे जिससे कुछ राशि वालों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
शनि की वक्री चाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योतिष में शनिदेव को अनुशासन, धीमापन, आयु, न्याय और कर्म का कारक ग्रह माना जाता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं, जो ढाई वर्षों में राशि बदलते हैं। इसके अलावा शनि वक्री से मार्गी या फिर मार्गी से वक्री होते हुए चाल भी बदलते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को शनिदेव मीन राशि में रहते हुए वक्री चाल से चलना शुरू करेंगे। शनि 11 दिसंबर तक वक्री चाल की अवस्था में रहेंगे। शनि की वक्री चाल से देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं शनि के वक्री होने का प्रभाव सबसे ज्यादा किस-किस राशि पर पड़ेगा।
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
शनि देव के वक्री होने का अच्छा प्रभाव वृषभ राशि के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। शनिदेव आपकी राशि के स्वामी ग्रह हैं और शुक्र-शनि के बीच आपस में मित्रता का भाव है। ऐसे में आने वाला समय वृषभ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में प्रमोशन, आय में बढ़ोतरी और मनचाहा काम मिलने के योग हैं। इस दौरान जो काम अटके हुए उनके पूरे होने की पूरी संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं।

मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शनिदेव आपकी राशि से नवम भाव में वक्री होंगे। नवम भाव भाग्य का स्थान होता है। ऐसे में आपके कार्यों में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी और नए-नए रास्ते खुलेंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपकी सभी तरह ही भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। छात्रों के लिए आने वाले समय में अच्छी सफलता मिलेगी। इस दौरान सुख-सुविधाओं में वृद्दि के योग बन रहे हैं।

आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि शनि की उच्च राशि होती है ऐसे में आपके लिए यह बहुत ही शुभ होते हैं। शनि के वक्री होने पर ये आपकी राशि से पंचम स्थान पर वक्री होंगे। इससे आपको कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अचानक धन प्राप्ति के योग बनेगा और कहीं इस दौरान फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेंगी। रिश्तों में मजबूती रहेगी।

Lucky Zodiac: 22 जून तक इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, करियर-निवेश और परीक्षा में मिलेंगे शानदार परिणाम
विज्ञापन
वृश्चिक राशि
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि आपके चौथे भाव में वक्री होंगे जिससे आपके ऊपर शनि की ढैय्या का नकारात्मक प्रभाव बढ़ेगा। मानसिक तनावों से मुक्ति मिलेगी। माता संग सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। जो लोग नया घर, जमीन या फिर गाड़ी खरीदने के लिए सोच रहे हैं उनके लिए समय बहुत ही अनुकूल रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई वाद-विवाद सुलझ सकता है। नौकरी में काम का बोझ हल्का होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।