{"_id":"6a33acf30cc3cbb9120f6877","slug":"nirjala-ekadashi-date-shubh-yog-2026-will-make-laxmi-narayan-yog-these-are-lucky-zodiac-signs-2026-06-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajyog: निर्जला एकादशी पर प्रभावशाली राजयोग, इन राशियों की आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Rajyog: निर्जला एकादशी पर प्रभावशाली राजयोग, इन राशियों की आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:02 PM IST
सार
हिंदू धर्म में निर्जला एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष निर्जला एकादशी पर लक्ष्मी नारायण राजयोग का शुभ संयोग बना है।
विज्ञापन
लक्ष्मी नारायण राजयोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है। ज्येष्ठ माह में निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाता है। यह एकादशी सभी एकादशी में सबसे सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सिर्फ इस एकादशी का व्रत रख लेने से सभी 24 एकदाशी के बराबर का पुण्य लाभ प्राप्त होता है। इस बार निर्जला एकादशी बहुत ही शुभ और प्रभावशाली राजयोग लक्ष्मी नारायण राजयोग का संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र और बुध की युति एक राशि में होने से यह योग बनता है। बुध को ज्योतिष में वाणी, बुद्धि, विद्या, तर्कशास्त्र का कारक माना जाता है जबकि शुक्र को सुख-वैभव, ऐशोआराम, सौंदर्य और भोग-विलास का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में एकादशी के दिन कर्क राशि में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग कुछ राशियों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं निर्जला एकादशी पर बनने वाला लक्ष्मी नारायण राजयोग किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा।
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
निर्जला एकादशी पर बनने वाला राजयोग वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और मनचाहा रिजल्ट दिला सकता है। जो लोग नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए यह समय बहुत ही उत्तम रहेगा। आकस्मिक धन लाभ और आर्थिक स्थिति में मजबूत मिलेगी। नई योजना पर अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग होंगे।

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, करियर-कारोबार में हासिल होगा ऊंचा मुकाम
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
निर्जला एकाशी पर कर्क राशि में ही लक्ष्मी नारायण योग बनेगा जिसके कारण इस राशि वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा होगा। करियर में उन्नति के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे और मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।Guru Nakshatra Gochar: पुष्य नक्षत्र में गुरु का परिवर्तन, 18 अगस्त तक इन राशियों पर किस्मत रहेगी मेहरबान
निर्जला एकाशी पर कर्क राशि में ही लक्ष्मी नारायण योग बनेगा जिसके कारण इस राशि वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा होगा। करियर में उन्नति के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे और मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
Guru Nakshatra Gochar: पुष्य नक्षत्र में गुरु का परिवर्तन, 18 अगस्त तक इन राशियों पर किस्मत रहेगी मेहरबान
भाई-बहन में क्यों होती है अनबन? कुंडली के ये ग्रह और भाव हो सकते हैं जिम्मेदार
विज्ञापन
विज्ञापन
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
निर्जला एकादशी पर तुला राशि वालों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा। इस दौरान अटके हुए कार्य पूरे होंगे और धन संबंधी योजनाएं कारगर रहेंगे, जिससे आपके बैंक बैलेंस में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि के योग होंगे और किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक मामलों में सुख और शांति रहेगी।