सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   guru pushya yog significance in astrology positive impact on these zodiac sign

Guru Pushya Yog: आज बना गुरु-पुष्य योग, जानिए इस योग का महत्व और राशियों पर प्रभाव

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Thu, 18 Jun 2026 10:39 AM IST
विज्ञापन
सार

Guru Pushya Yog:  ज्योतिष शास्त्र में गुरु पुष्य योग को बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है। जब गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता है तो इसे गुरु पुष्य योग के नाम से जाता है। 

guru pushya yog significance in astrology positive impact on these zodiac sign
18 जून को गुरु पुष्य योग का निर्माण हो रहा है - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

Guru Pushya Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समय-समय पर कई तरह के राजयोग बनते हैं, जिसका अपना-अपना महत्व होता है। इन्ही में एक राजयोग 18 जून को बना है। जिसे गुरु-पुष्य योग कहा जा रहा है। शास्त्रों में इस गुरु-पुष्य योग को बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। दरअसल यह योग तब बनता है जब गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता है, साथ ही गुरु बृहस्पति विशेष स्थिति में होते हैं। आइए जानते हैं इस गुरु पुष्य योग का महत्व। 



कर्क राशि में गुरु और गुरु पुष्य योग लाभकारी
वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, इस बार गुरु पुष्य योग पर विशेष तरह के संबंध देखने को मिल रहा है। 18 जून, गुरुवार के दिन गुरु पुष्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही 18 जून को रात 09 बजकर 32 मिनट पर गुरु शनि के नक्षत्र पुष्य में प्रवेश कर रहे है। पुष्य नक्षत्र के देवता देवगुरू बृहस्पति होते हैं। इसके अलावा मीन राशि के स्वामी बृहस्पति का चंद्रमा की राशि कर्क में होना और यहां पर गुरु उच्च के होते हैं। इससे कई तरह के शुभ योग का प्रभाव रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


18 जून को दुर्लभ योग 
18 जून को एक साथ कई तरह के दुर्लभ योगों का निर्माण होगा। जिसमें बुधादित्य योग, गजकेसरी योग, हंस योग, लक्ष्मी योग और रुचक जैसे शुभ योगों का निर्माण भी होगा। इसके साथ गुरु अपनी उच्च राशि राशि में होंगे और चंद्रमा भी अपनी स्वराशि में स्थित होंगे। ज्योतिष में इस तरह के योग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। इस योग के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में उन्नति, सफलता और बेहतर अवसरों की प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, करियर-कारोबार में हासिल होगा ऊंचा मुकाम

गुरु पुष्य योग में करें ये शुभ कार्य 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु पुष्य योग में कई तरह के शुभ कार्यों की शुरुआत करना अच्छा माना जाता है। इस दिन सोना-चांदी के आभूषण, संपत्ति और बड़े निवेश करना बहुत ही अनुकूल माना जाता है।  

गुरु-पुष्य योग का राशियों पर प्रभाव
18 जून को बना गुरु-पुष्य योग कुछ राशि वालों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। इन राशियों को अचानक लाभ और अधूरे काम पूरे होंगे। ये राशियां होंगी- मेष, वृषभ, कर्क, कन्या, धनु, मकर और मीन। इनके जीवन में उन्नति के अवसर आएंगे।

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर से बनेगा शक्तिशाली योग, इन राशियों के लिए आने वाले दो महीने रहेंगे खास

Shani Transit 2026: 27 जुलाई से शनि की बदलेगी चाल, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed