{"_id":"6a32336c3a0a1e447c024cf4","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-18-june-2026-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-2026-06-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rashifal 18 June: गुरु-पुष्य के शुभ योग में इन राशियों को मिल सकती है अच्छी खबरें, जानें 18 जून का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Rashifal 18 June: गुरु-पुष्य के शुभ योग में इन राशियों को मिल सकती है अच्छी खबरें, जानें 18 जून का राशिफल
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: Vinod Shukla
Updated Wed, 17 Jun 2026 04:30 PM IST
सार
18 June Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 18 जून 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Rashifal 18 June: गुरुवार, 18 जून को ज्योतिष के लिहाज से बहुत ही खास दिन है। इस दिन गुरु-पुष्य का शुभ संयोग रहेगा। साथ ही गुरु शनि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे जिससे कई राशि वालों के लिए दिन लाभकारी रहने वाला होगा।आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 18 जून का राशिफल।
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
आज का दिन भागदौड़ और व्यस्तता से भरा रह सकता है, मानो एक साथ कई काम आपका इंतजार कर रहे हों। लेकिन हर काम को जरूरी समझकर खुद पर बोझ डालने की जरूरत नहीं है। समझदारी इसी में होगी कि आप जरूरी कामों को प्राथमिकता दें। संतान की ओर से कोई खुशखबरी दिल को सुकून देगी और चेहरे पर मुस्कान ले आएगी। लंबे समय से मन में छिपी कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है, जिससे भीतर एक अलग संतोष महसूस होगा। पुराने अधूरे कामों को पूरा करने का उत्साह रहेगा और घर में किसी शुभ आयोजन की तैयारियां खुशियों का माहौल बना देंगी।
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
आज आलस्य को किनारे रखकर पूरे जोश के साथ आगे बढ़ने का दिन है। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और कोई नई बड़ी जिम्मेदारी शुरुआत में थोड़ी घबराहट दे सकती है, लेकिन सहयोगियों का साथ आपका हौसला बढ़ाएगा। बोलते समय शब्दों पर नियंत्रण रखें, क्योंकि छोटी-सी बात भी विवाद खड़ा कर सकती है। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर बहस होने की संभावना है, लेकिन धैर्य और समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। घर की सजावट या बदलाव का विचार मन में आ सकता है और कोई मित्र आर्थिक मदद के लिए आपसे संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
आज नए काम की शुरुआत के लिए समय काफी अनुकूल है। यदि लंबे समय से कोई नया कदम उठाने की सोच रहे थे, तो अब आगे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ चल रही गलतफहमियां बातचीत से दूर होंगी और रिश्ते में फिर से मिठास लौटेगी। दूर रहने वाले किसी खास व्यक्ति की याद आपको भावुक कर सकती है। वाहन से जुड़ी छोटी परेशानी अचानक खर्च बढ़ा सकती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं होगी। किसी सहयोगी की बात दिल को चुभ सकती है, इसलिए बेकार की बातों में पड़ने के बजाय अपने काम पर ध्यान देना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
आज आपका मन दूसरों की मदद करने और सेवा भाव में लगा रहेगा। जरूरतमंदों की सहायता करके आपको आत्मिक शांति मिलेगी। संतान के साथ अच्छा समय बिताने या कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है, जिससे रिश्तों में और अपनापन आएगा। पुराना लेन-देन जो लंबे समय से परेशानी दे रहा था, अब सुलझ सकता है। कामों में धैर्य और संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। यात्रा के दौरान कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है, जो आगे आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।