नया साल आने वाला है। 2020 को अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। नए साल के हिसाब से हर व्यक्ति की अपनी अलग प्लानिंग होती है। कोई जॉब चेंज करना चाहता है तो कोई ट्रांसफर चाहता है। कोई करियर में नई तरह का बदलाव चाहता है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं करियर राशिफल 2020। राशिफल में हम आपको बताएंगे कैसे कि कुछ खास राशि वालों को इस साल करियर में अपार सफलता मिलने जा रही है। यही नहीं उनकी तरक्की के साथ उनका पैसा भी बढ़ने जा रहा है। आइए जानते हैं साल 2020 के राशिफल के अनुसार नए साल किन राशि वालों की किस्मत चमकने जा रही है।
नए साल 2020 में चमकने वाली है इन 7 राशियों की किस्मत, जमकर बरसेगा पैसा और मिलेगा यश-सम्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। ग्रहों के सेनापति। मेष राशि वाले इस साल ऊर्जा और साहस से भरे रहेंगे।करियर राशिफल 2020 के अनुसार मेष राशि के जातकों को नए साल में नौकरी में तरक्की पाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। साल के प्रारंभिक महीनों में आपको इसकी झलक भी मिल जाएगी। सीनियर के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे। लेकिन किसी बात को लेकर आपको उनके ऊपर गुस्सा भी आ सकता है ऐसी स्थिति में उनसे न उलझें। अगर इस साल जमीन, प्रोपर्टी आदि से संबंधित व्यापर करते हैं तो इस वर्ष आपको उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
वृष
वृष राशि वालों के ऊपर से 24 जनवरी के बाद से शनि की ढैय्या समाप्त हो जाएगी। बीते दो सालों से इस राशि के लोग परेशानी में गुजर रहे थे जिनका अब अंत होने जा रहा है। हालांकि नौकरी-पेशा के लिए यह साल मिलाजुला रह सकता है। लेकिन साल की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। किंतु जून के बाद कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ सकती हैं। ऐसे में आपको अपनी नौकरी पर बहुत अधिक ध्यान देना होगा। अपने प्रोजेक्ट्स या कार्य को तय समयसीमा पर समाप्त करने का प्रयास करें। साल के अंत में आपकी सैलरी में वृद्धि या फिर आपको किसी नई कंपनी में नौकरी मिल सकती है।
सिंह
सिंह राशि वाले साल 2020 अपने नाम कर सकते हैं। साल 2020 में सिंह राशि के जातकों का करियर जीवन नई उंचाइयों पर पहुंच सकता है। इस साल आपको अपने कार्यक्षेत्र में मनचाह फल प्राप्त हो सकता है। लेकिन यह बिना आपकी मेहनत के नहीं होगा। आपकी कुंडली में इस साल शनि ग्रह छठे भाव में रहेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। लेकिन आप उनका सामना आसानी से कर लेंगे। अगर आप इस वर्ष कोई प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो आपके विजय होने की प्रबल संभावना है।
कन्या
कन्या राशि वालों पर से भी इस साल 24 जनवरी के बाद से शनि की ढैय्या की समाप्ति होगी। फलादेश के मुताबिक कन्या राशि वालों का करियर जीवन वर्ष 2020 में चमक सकता है। इस वर्ष नौकरी में स्थानांतरण भी हो सकता है। ऑफिस में सीनियरों के सहयोग से आप सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ेंगे। लेकिन ऑफिस अथवा कार्य स्थल पर अपने विरोधियों से बचकर रहें। क्योंकि वे आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं।