Feng Shui Tips For Bamboo Plant: फेंगशुई के उपाय घर में वातावरण को संतुलित करने और जीवन में सुख-समृद्धि की वृद्धि के लिए बहुत ही सहायक होते हैं। घर में बांस का पौधा रखना धन वृद्धि और सौभाग्य के लिए बहुत शुभ माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार, इस पौधे को घर में लगाने से आसपास के वातावरण से नकारात्मकता खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लेकिन वास्तु के अनुसार, बांस का पौधा सही दिशा में लगाना बहुत जरूरी होता है। इसे गलत स्थान पर लगाने से आपको शुभ की बजाए अशुभ फल प्राप्त हो सकता है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर में बांस का पौधा रखने की सोच रहे हैं तो फेंगशुई के कुछ विशेष नियमों को जरूर जान लें।
Bamboo Plant Feng Shui Tips: इस दिशा में रखा बांस का पौधा खोल देगा किस्मत का ताला, घर में आएगी बरकत
Feng Shui Tips: कहा जाता है कि बांस का पौधा घर में रखने से आसपास के वातावरण से नकारात्मकता खत्म हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर में बांस का पौधा रखने की सोच रहे हैं, तो फेंगशुई के कुछ विशेष नियमों को जरूर जान लें। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि के साथ-साथ धन के घर में आने के द्वार भी खुल सकते हैं।
बांस का पौधा घर में पूर्व दिशा या दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ होता है, क्योंकि यह स्वास्थ्य, समृद्धि और शांति लाता है। फेंगशुई के अनुसार, इसे उत्तर दिशा में भी रख सकते हैं जो करियर में उन्नति के लिए अच्छा होता है।
बांस का पौधा घर में ड्राइंग रूम या लिविंग रूम में रखा जा सकता है। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है और गृह क्लेश से भी निजात मिलती है। फेंगशुई के अनुसार, अगर आप सही स्थान पर बांस का पौधा रखते हैं, तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
गलती से भी बांस के पौधे को बाथरूम या टॉयलेट के पास नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा किचन में भी इस प्लांट को नहीं लगाना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार, बांस का पौधा कभी भी गंदे स्थान पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है।
बांस का पौधा लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और फिजूलखर्ची से भी आराम मिल सकता है। फेंगशुई मान्यता के अनुसार, यह प्लांट परिवार के सदस्यों के बंद किस्मत के सारे दरवाजे खोल सकता है। इससे घर का माहौल भी हमेशा खुशनुमा बना रहता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X