फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें कौन हैं शनि के शत्रु और मित्र ग्रह, यह किन राशियों का है स्वामी

Thu, 16 Jan 2020 06:19 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 16 Jan 2020 06:19 AM IST
विज्ञापन
know everything about Shani grah in jyotish
saturn - फोटो : saturn

नौ ग्रहों में शनि एक महत्वपूर्ण और शक्तिशाली ग्रह है। सामान्य रूप से कुंडली में शनि का नाम लेते ही डर की स्थिति पैदा हो जाती है। शनि ढैय्या, साढ़ेसाती और पनौती जैसे शब्द और भी भयभीत करने वाले हैं, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। दरअसल ज्योतिष में शनि एक क्रूर या पापी ग्रह अवश्य है। लेकिन यह हमारे कर्मों के अनुसार ही हमें फल देता है। 



यदि कोई व्यक्ति अच्छा कर्म करता है तो शनि के अच्छे फल उस व्यक्ति को प्राप्त होते हैं, जबकि बुरे कार्य करने वाले को शनि दंडित करते हैं। इसलिए तो इसे कर्मफलदाता कहा जाता है। यहां शनि ग्रह का जिक्र इसलिए कर रहे हैं क्योंकि 24 जनवरी को शनि अपनी स्वराशि मकर में प्रवेश कर रहा है। शनि के गोचर का प्रभाव सभी बारह राशियों पर ढाई वर्ष तक रहता है। 

know everything about Shani grah in jyotish
शनि देव - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष में शनि ग्रह
ज्योतिष शास्त्र में शनि नौ ग्रहों में से सातवां ग्रह है। शनि ग्रह को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। शनि की चाल सबसे धीमी है। अत: शनि के गोचर की अवधि ढाई बरस की होती है। यानि यह एक राशि से दूसरी राशि में जाने का समय ढाई वर्ष का होता है। यह सभी राशियों को अपनी ढैय्या और साढ़ेसाती, गोचर, मार्गी एवं वक्री चाल से प्रभावित करता है। 

know everything about Shani grah in jyotish
भ्रष्ट तंत्र विनाशक शनि मंदिर - फोटो : अमर उजाला

शनि की राशियां
शनि ग्रह राशिचक्र की दो राशियों का मालिक है - मकर और कुंभ। इन दोनों राशियों के जातक शनि से अधिक प्रभावित होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know everything about Shani grah in jyotish
शनिदेव - फोटो : shani jayanti

शनि की उच्च-नीच राशि
शनि ग्रह की उच्च राशि तुला है। जबकि मेष राशि में यह नीच भाव में होता है।

विज्ञापन
know everything about Shani grah in jyotish
शनि मंदिर

शनि के शत्रु ग्रह
सूर्य पुत्र शनि के मित्र ग्रहों में बुध और शुक्र आते हैं, जबकि सूर्य, चंद्रमा और मंगल, इसके शत्रुओं की श्रेणी में आते हैं। जबकि गुरु को इसके समभाव का माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed