Numerology Horoscope 2024: अंक ज्योतिष 2024 के अनुसार आने वाला साल 2024 आपके लिए कैसा रहेगा, यह जानने से पहले ही ये जान लेते हैं कि साल 2024 में कौन से अंक होंगे, जो बहुत महत्वपूर्ण साबित होंगे। अगर हम 2024 को अंतिम इकाई के अंक तक जोड़ें, तो हम पाते हैं कि इसका कुल योग (2+0+2+4) 8 बन रहा है। इस प्रकार पूरा साल 2024, अंक 8 के रूप में हमें विशेष रूप से प्रभावित करने वाला है। अंक ज्योतिष में 8 का अंक शनिदेव का अंक माना गया है। शनि देव हमारे जीवन में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, मेहनत और धीरे-धीरे लक्ष्य की प्राप्ति का संकेत देते हैं। 8 का अंक सफलता, वृद्धि और शक्ति का प्रतीक है। यह अभिव्यक्ति की ऊर्जा को दर्शाता है और जीवन में बड़े बदलाव लाने में सक्षम है। अगर हम 2024 के कुल अंकों को देखें तो इसमें अंक 2 दो बार आया है और अंक 4 एक बार आया है। इस प्रकार देखा जाए तो 8 के अंक के अलावा अंक 2 और अंक 4 भी इस वर्ष महत्वपूर्ण होंगे। जिस प्रकार अंक 8 शनि देव का अंक माना गया है उसी प्रकार अंक 2 चंद्रमा और अंक 4 राहु का अंक है। चंद्रमा का अंक 2 जीवन में वृद्धि, आर्थिक लाभ, धन, समृद्धि संवेदनशीलता और भावुकता का अंक है। राहु का अंक 4 नई विचारधारा, स्वतंत्र सोच, तकनीक, अचानक से होने वाले लाभ और हानि का प्रतीक है। शनि का अंक 8 कर्म का अंक माना गया है। इसके साथ ही यह आपके करियर और मेहनत को भी दर्शाता है।
Ank Jyotish Bhavishyaphal 2024: सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024 , पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यफल
अंक ज्योतिष भविष्यफल 2024: मूलांक 1
जिन लोगों का जन्म मूलांक 1 में होता है, उनके स्वामी सूर्य महाराज होते हैं। आपके अंदर स्वाभिमान का गुण होता है। साल 2024 में आपको किसी भी बात को लेकर अपनी ईगो में नहीं आना है, नहीं तो आपको अपने करियर में चुनौतियों का सामना करना ही पड़ेगा। हर बात को सामान्य रूप से देखें और उसके सही और गलत का आंकलन करके आगे बढ़ें। अगर आपने इस वर्ष अपनी इगो को बड़ा माना तो आप बहुत कुछ गंवा बैठेंगे। आर्थिक रूप से आप लंबे समय से जिस अवसर की तलाश कर रहे थे, वह अब आपको मिल जाएगा। इस साल आपको जितना लाभ चाहिए, उसके हिसाब से आपको ज्यादा से ज्यादा मेहनत करनी होगी। जितना परिश्रम आपका होगा, उतना ही ज्यादा आप अपने लक्ष्य के निकट पहुंचेंगे और आर्थिक रूप से उन्नत होंगे। आपको पैसे की भागादौड़ी में इतना व्यस्त नहीं होना है कि अपनी सेहत को ही नजरअंदाज करें। ऐसा करने से कुछ समय के लिए धन तो आ जाएगा लेकिन सेहत बिगड़ जाएगी, इसलिए अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। मानसिक तनाव और डिप्रेशन इस वर्ष आपको परेशान कर सकता है। काम का प्रेशर आपके ऊपर होगा लेकिन बिना वजह का प्रेशर बनाने से बचें और अपने तनाव को दूर करने के लिए ध्यान करें।
जहां तक आपके संबंधों की बात है तो आप अपने पार्टनर को बराबर समझें। दोनों ही पहिए बराबर होंगे तो आपकी गृहस्थी की गाड़ी हो या प्रेम की गाड़ी बहुत सही तरीके से चलेगी। इस वर्ष आपके शादी के योग बन रहे हैं, इसलिए अगर आप कुंवारे हैं तो आपके रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। अगर किसी से प्रेम करते हैं तो आप प्रेम में व्यस्त रहेंगे और विवाह की बात भी कर सकते हैं। पारिवारिक मुद्दे आपकी परेशानियां बढ़ा सकते हैं, इन पर आपको ध्यान देना होगा।
साल 2024 का खास उपाय: आपको प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देव जी को जल चढ़ाना चाहिए।
अंक ज्योतिष भविष्यफल 2024 - मूलांक 2
जिन लोगों का मूलांक 2 है, वे चंद्रमा के अंतर्गत आते हैं और स्वाभाविक रूप से भावुक होते हैं। आपके लिए किसी भी बात को ग्रहण करना बहुत आसान होता है। साल 2024 में आपको अपने स्वभाव को अनुकूल रखना है। चंद्रमा के समान शीतलता जितना रखेंगे और क्रोध,ईर्ष्या और द्वेष की भावना से दूर रहेंगे तो इस वर्ष आप अच्छी उन्नति करेंगे। आपकी पापुलैरिटी बढ़ेगी। सोसाइटी में आपको अलग ही इज्जत इस साल मिलने वाली है। आपकी क्रिएटिविटी की वजह से आपका नाम रोशन होगा। बस आपको अपने बिहेवियर को थोड़ा अच्छा बनाने की कोशिश करनी होगी। करियर के लिए आपकी मेहनत आपको सफलता भी दिलाएगी और इस साल के मध्य में आपको अच्छा प्रमोशन भी मिल सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों को ओवरसीज बिजनेस कनेक्शन का बेनिफिट मिल सकता है। आर्थिक मामलों के लिए यह वर्ष अच्छा साबित होगा। आपको कुछ इन्वेस्टमेंट करने पर भी ध्यान देना चाहिए। न केवल शेयर मार्केट बल्कि प्रॉपर्टी और अन्य सेक्टर में इन्वेस्टमेंट करने से आपको अधिक बेनिफिट होने की संभावना है। इस साल आपको फिजूल खर्ची से बचना होगा, नहीं तो जितना धन कमाएंगे, उतना ही गंवा देंगे। सेहत के मामले में आपको सजग रहना होगा। इस साल आपका ब्लड प्रेशर बिगड़ सकता है और स्किन डिजीज हो सकती हैं। सेहत को लेकर केयरलैस होना आपको नुकसान दे सकता है। अगर निजी संबंधों की बात करें तो लव मामलों में आप रोमांटिक होंगे और आपका रोमांस इस वर्ष आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा। शादीशुदा लोगों को अपने गृहस्थ जीवन में कभी प्रेम और कभी तनाव का सामना करना पड़ेगा लेकिन साल के मध्य के बाद से चुनौतियां कम होंगी और आपसी संबंध सुधरेंगे।
साल 2024 का खास उपाय:आपको शिव मंदिर जाकर शिवजी का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करना चाहिए।
अंक ज्योतिष भविष्यफल 2024- मूलांक 3
बृहस्पति का अनुकूल प्रभाव और उनकी विशेष कृपा ऐसे लोगों को मिलती है,जिनका मूलांक 3 होता है। आपके अंदर ज्ञान होता है जो आपको अनुभवी बनाता है। आप चीजों को अच्छे से समझ पाएंगे। वर्ष 2024 में आपका अनुभव और स्थितियों से सीखना आपको आपके करियर में उत्तम सफलता प्रदान करेगा। आप न केवल अच्छा काम करेंगे बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा का कारण भी बनेंगे। आपको अपने कामकाज की गतिविधियों के अलावा अपने निजी जीवन में भी कुछ धार्मिक क्रियाकलापों और धर्म से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आप इस वर्ष आध्यात्मिक रूप से ज्यादा उन्नति महसूस करेंगे। करियर के मामले में भी आप अपने काम को पूजा की तरह करना पसंद करेंगे। नौकरी में सफलता आपको इस वर्ष मिलेगी लेकिन आपके कुछ विरोधी भी होंगे, जो आपको हर समय परेशान करते रहेंगे। व्यापारियों के लिए साल अच्छा रहने की उम्मीद है। आर्थिक रूप से आपको इस वर्ष अपने जीवन में संतुलन बिठाने का प्रयास करना होगा। नौकरी में बढ़ती सैलरी और बिजनेस में प्रॉफिट आपको अच्छे से तो मिलेंगे लेकिन आप अपने फाइनेंस को ठीक से नहीं संभाल पाएंगे तो आपको प्रॉब्लम होगी, इसलिए आपको इनकम मिलने से पहले ही उसके इन्वेस्टमेंट के बारे में भी प्लानिंग कर लेनी चाहिए। साल का सेकंड हाफ आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस साल आप नया घर और नया वाहन खरीद सकते हैं आपको अकेले में रहने की आदत को छोड़ना होगा एकांत से ज्यादा परिजनों का साथ दें और मानसिक तनाव से दूर रहने की कोशिश करते रहें। अगर आप ऐसा करेंगे तो कोई बड़ी शारीरिक समस्या नहीं होगी। छोटी-मोटी समस्याएं रह-रह कर परेशान कर सकती हैं। प्रेम संबंधों में अपने प्रिय साथी पर अंधा विश्वास करने से आपको बचना होगा, नहीं तो वह आपका अनुचित लाभ ले सकते हैं। गृहस्थ जीवन में आपको अपने लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करना चाहिए, जिससे आप अपने गृहस्थ जीवन में संबंधों को और बढ़िया बना सकें। परिवार के लोगों का सहयोग आपको मिलता रहेगा।
साल 2024 का खास उपाय: आपको अपने ऊपर की पॉकेट में एक मोर पंख रखना चाहिए।
अंक ज्योतिष भविष्यफल 2024- मूलांक 4
मूलांक 4 के लोगों के लिए राहु बहुत महत्वपूर्ण ग्रह बन जाता है क्योंकि 4 का अंक राहु का अंक होता है। ऐसे में आप कब क्या कर डालें, यह किसी को भी नहीं पता होता और यही बात आपको समाज में अलग पहचान दिलाती है। साल 2024 आपके लिए बड़ा फायदेमंद रहने वाला है। इस साल आप बहुत अच्छे-अच्छे काम करेंगे और लोगों की नजरों में आएंगे। आपको समाज में इज्जत मिलेगी,नाम मिलेगा और आपके नाम का चर्चा हर जगह होगी। इसका सीधा सा मतलब यह है कि यह साल आपको पॉपुलर बनाएगा। आपको अपने आसपास के लोगों का पूरा सपोर्ट मिलेगा और आप अपने जीवन में उन्नति करेंगे। आपकी जॉब में इस साल अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। आपके साथ काम करने वाले लोग आपके काम से प्रभावित हुए बिना नहीं रहेंगे। व्यापारियों के लिए भी यह साल अच्छी सफलता लेगा। आप अपने उत्पादों को और ज्यादा दामों पर बढ़िया पैकेजिंग के साथ देखने में कामयाब होंगे। आर्थिक रूप से आपको संयम से काम लेना होगा। इससे आपको बहुत ज्यादा लाभ प्राप्त हो सकता है। आपको धन कमाने के लिए किसी शॉर्टकट या गलत रास्ते को अपनाने से बचना चाहिए। आपके कुछ विरोधी होंगे,जो आपको परेशान करने या भ्रमित करने की कोशिश करते रहेंगे और अगर आप एक बार उनकी बातों में आ गए तो फिर आपका मन इनकी बातों में आकर गलत संगत में आ सकता है, जिससे आपको फाइनेंशियल लॉस हो सकते हैं। सेहत की बात करें तो आपको इस साल अपने खान-पान को अच्छा रखना है और हैल्थ को लेकर कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। इस साल आपको चोट लगने की संभावना बनेगी और अस्त-व्यस्त भोजन के कारण आप मोटापे का शिकार भी हो सकते हैं, इसलिए सेहत को इंपॉर्टेंस दें। इस साल आपके विदेश जाने के पक्के तौर पर योग बन सकते हैं।
साल 2024 का खास उपाय:आपको मां सरस्वती जी की उपासना करने से हर काम में सफलता मिलेगी।

कमेंट
कमेंट X