Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक- 1
वाणी में कड़वाहट न आने दें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। भाई बहनों से सुख मिलेगा और वे आर्थिक मदद भी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी शांति रहेगी और जीवनसाथी घर के कामों में व्यस्त रहेगा।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- सफेद
अंक- 2
आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और उसकी वजह से हर काम को अच्छे से कर पाएंगे। परिवार का वातावरण थोड़ा अशांत रहेगा और आप स्थिति को शांत करने का प्रयास करेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा
अंक- 3
परिवार के प्रति समर्पित रहेंगे और किसी बात को लेकर चिंतित भी। आपकी बातों के लोग कायल होंगे और इससे आपका प्रभाव उन पर पड़ेगा। यदि आपका कोई मकान नहीं है, तो उस दिशा में प्रयास बढ़ेंगे।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- नीला
अंक- 4
स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता आपको शारीरिक कष्ट दे सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अत्यधिक गुस्से और अहम की भावना का त्याग करें। आपकी मित्र मंडली में इजाफा होगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- लेमन