Ank Jyotish 1 जुलाई 2026: अंक ज्योतिष के नजरिए से आज का दिन भावनात्मक संवेदनशीलता, रचनात्मकता और आध्यात्मिक झुकाव अपनाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा सकता है। आज की तारीख यानी 0+1+0+7+2+0+2+6 का योग करने पर अंक 1 प्राप्त होता है, इसलिए आज का भाग्यांक 1 बनता है। अंक 1 को सूर्य ग्रह से जोड़ा जाता है, जो नेतृत्व, आत्मविश्वास, ऊर्जा और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। सूर्य के प्रभाव से आज आत्मबल और दृढ़ता के साथ किए गए कामों में सफलता मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा और उत्साह का अनुभव हो सकता है, हालांकि अहंकार और जिद पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा। नौकरी करने वालों को किसी नई जिम्मेदारी में हाथ आजमाने का मौका मिल सकता है, जबकि व्यापारियों के लिए आत्मविश्वास से लिए गए फैसले फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आज संयम, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ा जाए, तो यह दिन सफलता और संतोष के नए द्वार खोल सकता है। आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के अनुसार 1 जुलाई 2026 का दिन सभी मूलांकों के लिए कैसा रहने वाला है।
Ank Jyotishh 01 July: मूलांक 2 और 8 वालों को आत्मविश्वास से मिलेगी सफलता,करियर में मिलेगा सम्मान
Ank Jyotish 1 जुलाई 2026: आज का भाग्यांक है 1, जो सूर्य ग्रह से जुड़ा है। जानें सभी मूलांकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आज छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस करने से परहेज करें। अपने जीवनसाथी के लिए कोई खास गिफ्ट खरीदने का विचार मन में आ सकता है। बच्चों पर पहले से थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत महसूस होगी। पार्टनर के साथ हंसी-मजाक भरा अच्छा समय बीतेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
अंक 2
दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। अपने आत्मविश्वास के बल पर आप अपने कामों में सफलता हासिल कर सकते हैं। मुश्किल हालातों में भी आपका हौसला आपको आगे बढ़ने की ताकत देगा। परिवार के साथ बाहर घूमने या खाना खाने का प्लान बन सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
अंक 3
आज आपकी पर्सनालिटी से लोग प्रभावित होंगे। यात्रा, मनोरंजन और करीबियों से मिलने का अवसर मिल सकता है। पहले से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, लेकिन इसके साथ खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। जीवनसाथी से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 4
कामकाज में तरक्की होगी, हालांकि बीच-बीच में कुछ बाधाएं भी सामने आ सकती हैं। जरूरतमंदों की सहायता करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। रिश्तों को संभालकर चलें। प्रेम संबंधों में तनाव और गुस्सा विवाद की वजह बन सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला