पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sun Transit 2026: सूर्य गोचर से इन चार राशि वालों का पलटेगा समय, मिलेगा मान-सम्मान और करियर में करेंगे तरक्की

Tue, 30 Jun 2026 01:24 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 30 Jun 2026 01:24 PM IST
सार

Sun Transit 2026: ज्योतिष अनुसार, सूर्य का यह गोचर कई राशियों के लिए नई उम्मीद लेकर आ सकता है। इस समय जातकों को सफलता और सम्मान प्राप्त हो सकता है।

विज्ञापन
surya kark rashi gochar in july 2026 impact and horoscope in hindi
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Sun Transit 2026: ज्योतिष गणना के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को सूर्य देव चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य और चंद्रमा के संबंध अनुकूल माने जाते हैं, ऐसे में यह गोचर कई जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। खासतौर पर कुछ राशियों के लिए यह समय भाग्य वृद्धि, धन लाभ, करियर में तरक्की और भौतिक सुख देने वाला साबित हो सकता है। कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति, निवेश और नई योजनाओं से भी लाभ मिलने के संकेत हैं। इसके अलावा समाज में मान-सम्मान और आत्मविश्वास भी बढ़ने की अधिक संभावनाएं हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

surya kark rashi gochar in july 2026 impact and horoscope in hindi
Surya Gochar 2026 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं और इस गोचर के दौरान सूर्य आपकी कुंडली के द्वादश भाव में प्रवेश करेंगे। यह समय आपके लिए आर्थिक मामलों में राहत देने वाला साबित हो सकता है। मार्केट में फंसा धन वापिस आ सकता है। लंबे समय से अटका काम अब पूरा होता नजर आएगा। हर जगह आपके काम की सराहना होगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से प्रभावित हो सकते हैं। 
Shani nakshatra parivartan: शनि करने वाले हैं नक्षत्र परिवर्तन, धन हानि से बचने के लिए ये 4 राशियां करें उपाय
Budh Vakri 2026: 7 जुलाई से इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट, काम को लेकर जीवन में बढ़ेगी टेंशन

surya kark rashi gochar in july 2026 impact and horoscope in hindi
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य आपकी कुंडली में कर्म भाव के स्वामी होकर भाग्य भाव में गोचर करने जा रहे हैं। यह गोचर आपके भाग्य को मजबूत करने वाला माना जा रहा है। व्यापार से जुड़े लोगों को नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा, जिससे भविष्य में अच्छा लाभ कमाया जा सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य अब गति पकड़ सकते हैं और कई महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है।
July Monthly Horoscope: जुलाई का मासिक राशिफल ला रहा है बड़ा बदलाव, 4 राशियां रहेंगी जबरदस्त फायदे में

विज्ञापन
विज्ञापन
surya kark rashi gochar in july 2026 impact and horoscope in hindi
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सूर्य देव आपकी कुंडली में भाग्य भाव के स्वामी माने जाते हैं और अब यह आपके अष्टम भाव में गोचर करेंगे। परिवार में काफी समय से चल रही परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त हो सकती हैं और घर का वातावरण पहले से अधिक सुखद रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। जो लोग लंबे समय से नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उन्हें बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में मजबूती आएगी और भविष्य की योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं।

विज्ञापन
surya kark rashi gochar in july 2026 impact and horoscope in hindi
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर काफी शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है। आपकी कुंडली के पंचम भाव में सूर्य का प्रवेश होने से शिक्षा, संतान, प्रेम संबंध और करियर के क्षेत्र में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपका सम्मान बढ़ेगा और लोगों के बीच आपकी छवि मजबूत होगी। उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। विदेश से जुड़े कार्यों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।


Shani Gochar 2026: 2 जुलाई से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, शनि देव की कृपा से मिलेगी बड़ी सफलता
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed