पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुक्र-केतु का महासंयोग, 4 जुलाई के बाद से इन राशियों को मिलेगा भाग्य का जबरदस्त साथ और होगी धन वृद्धि

Tue, 30 Jun 2026 02:58 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 30 Jun 2026 02:58 PM IST
सार

जुलाई के महीने में शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर पहले से केतु विराजमान है। इस तरह से सिंह राशि में शुक्र-केतु की युति बनेगी, जिससे कुछ राशि वालों को अच्छा फायदा होगा। 

विज्ञापन
venus ketu conjunction in leo on 4 july 2026 positive impact these zodiac sign
सिंह राशि में शुक्र-केतु की युति - फोटो : अमर उजाला
जुलाई का महीना ज्योतिषीय गणनाओं के हिसाब से बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जुलाई के महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन और उनकी चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। आपको बता दें 4 जुलाई 2026 को शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर पहले से केतु विराजमान हैं।  ऐसे में सिंह राशि में शुक्र-केतु का संयोग देखने को मिलेगा। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, प्रेम, सौंदर्य, धन, भोगविलास और कला आदि के कारक हैं, वहीं केतु को ज्योतिष में आध्यात्म और वैराग्य कारक माना जाता है। ऐसे में भोगविलास के कारक ग्रह और वैराग्य के कारक ग्रह की युति कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा सकता है। 


वैदिक पंचांग के अनुसार, धन के दाता ग्रह शुक्र 4 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर पहले से केतु ग्रह विराजमान हैं। इस तरह से सिंह राशि में केतु-शुक्र की युति बनेगी जो 01 अगस्त तक बनी रहेगी। आइए जानते हैं सिंह राशि में शुक्र-केतु की युति से किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने के योग हैं। 
venus ketu conjunction in leo on 4 july 2026 positive impact these zodiac sign
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्र-केतु की युति पंचम भाव में बनेंगी। ऐसे में संतान संबंधित कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इस दौरान प्रेम के मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना देखने को मिल सकता है। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव ज्यादा देखने को मिलेगा। इस दौरान आपके खर्चों में अचानक वृद्धि भी देखने को मिल सकती है। 
venus ketu conjunction in leo on 4 july 2026 positive impact these zodiac sign
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
4 जुलाई को सिंह राशि में शुक्र-केतु युति होने से यह आपके चौथे भाव में होंगे। कुंडली का चौथा भाव वाहन और संपत्ति से जुड़ा हुआ होता है। ऐसे में आपको इस दिशा में कोई भी योजना बनानी होगी तो बहुत ही सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा। इस दौरान किसी विवाद के मामलों में आपको बहुत ही सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा। आपको कार्यक्षेत्र में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
venus ketu conjunction in leo on 4 july 2026 positive impact these zodiac sign
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
4 जुलाई से लेकर 01 अगस्त तक के बीच शुक्र-केतु का संयोग आपकी कुंडली के दूसरे भाव में बनेगी जिससे आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। धन के लेन-देन के मामलों में आपको बहुत ही सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा। लेकिन वही आय के दूसरे स्त्रोतों से आपको अच्छा खासा लाभ देखने को मिल सकता है। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल करना होगा। किसी योजना में निवेश करने से पहले आपको उसके दूसरे पहुलओं पर सोच-विचार अवश्य करना चाहिए। 
विज्ञापन
venus ketu conjunction in leo on 4 july 2026 positive impact these zodiac sign
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शुक्र-केतु की युति बहुत ही अच्छा संयोग साबित होगा। आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा देखने को मिलेगा। आपकी कुंडली में शुक्र-केतु की युति ग्यारहवें भाव में बनेगी जिससे आपकी कई तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी, मित्रों और दूसरे संबंधों का लाभ आपको मिलेगा। इस दौरान जिन लोगों का कहीं कोई धन लंबे समय से रुका हुआ था उसके मिलने के योग होंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed