पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Vakri 2026: 7 जुलाई से इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट, काम को लेकर जीवन में बढ़ेगी टेंशन

Tue, 30 Jun 2026 12:50 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 30 Jun 2026 12:50 PM IST
सार

Budh Vakri 2026: बुध वक्री होने से कुछ राशियों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। कार्यों में बार-बार रुकावट आने से मन परेशान रह सकता है। इसके अलावा जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं।

विज्ञापन
Budh Vakri 2026 Mercury Retrograde Negative Impact On Zodiac Signs
Budh Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला

Budh Vakri 2026: 7 जुलाई 2026 को सुबह करीब 10:32 मिनट पर बुध ग्रह मिथुन राशि में वक्री अवस्था में एक बार फिर प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई ग्रह वक्री होता है, तो उसके प्रभावों में बदलाव देखने को मिलता है। माना जाता है कि, बुध की उल्टी चाल के दौरान उसका शुभ प्रभाव सामान्य की तुलना में कमजोर पड़ सकता है, जिसके कारण कुछ जातकों के जीवन में परेशानियां बढ़ने की संभावना रहती है। चूंकि बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार, संचार, शिक्षा और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है, इसलिए इस अवधि में इन क्षेत्रों से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। बुध के वक्री होने से कई लोगों को मानसिक तनाव, फैसले लेने में भ्रम, कार्यों में रुकावट, कारोबार में उतार-चढ़ाव और आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।


July Rashifal 2026: मेष समेत 5 राशियों के लिए कठिन रहेगा जुलाई, ग्रहों का त्रिग्रही योग देगा झटका
July Monthly Horoscope: जुलाई का मासिक राशिफल ला रहा है बड़ा बदलाव, 4 राशियां रहेंगी जबरदस्त फायदे में

Budh Vakri 2026 Mercury Retrograde Negative Impact On Zodiac Signs
Budh Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
बुध की वक्री चाल मेष राशि वालों के लिए मानसिक बेचैनी और पारिवारिक तनाव बढ़ा सकती है। इसके अलावा परिवार के साथ किसी यात्रा की योजना बन सकती है, लेकिन यह यात्रा उम्मीद के मुताबिक सुखद अनुभव नहीं दे पाएगी। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। करीबी लोगों के साथ विचारों का मतभेद बढ़ सकता है। वहीं कार्यों में बार-बार रुकावट आने से मन परेशान रह सकता है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।
Shani Gochar 2026: 2 जुलाई से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, शनि देव की कृपा से मिलेगी बड़ी सफलता
July Prediction 2026: जुलाई में शनि चलेंगे उल्टी चाल और गुरु होंगे अस्त, इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Budh Vakri 2026 Mercury Retrograde Negative Impact On Zodiac Signs
Budh Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय भावनात्मक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। दूसरों से जरूरत से ज्यादा उम्मीद रखना दुख का कारण बन सकता है। जिस व्यक्ति से सहयोग या मदद की अपेक्षा की जाएगी, वही आपकी बात मानने से इनकार कर सकता है। कला के क्षेत्र में आगे के रास्ते देखने में परेशानियां आपको महसूस होगी। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, इसलिए बातचीत में सावधानी रखें। आर्थिक मामलों में भी सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा। मानसिक तनाव को खुद पर हावी न होने दें।
25 नवंबर तक शनि-केतु करेंगे कमाल, इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे ये दो ग्रह और जीवन में लाएंगे बदलाव
16 जुलाई से गुरु-सूर्य युति से इन चार राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, धन और सम्मान में भी वृद्धि के योग

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Vakri 2026 Mercury Retrograde Negative Impact On Zodiac Signs
Budh Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को बुध की वक्री चाल करियर और स्वास्थ्य दोनों क्षेत्रों में सतर्क रहने का संकेत दे रही है। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों के अनुरूप परिणाम मिलने में देरी हो सकती है, जिससे मन में निराशा बढ़ सकती है। नए लोगों से मिलकर कुछ तनाव महससू आपको होगा। नौकरी या व्यापार में योजनाएं अचानक धीमी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है और इलाज या अन्य कारणों से अनावश्यक खर्च बढ़ने के योग बन सकते हैं। इस दौरान आर्थिक संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी होगा।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed