पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Transit 2026: 30 जून से इन राशि वालों का बदलेगा समय, करियर-नौकरी और भाग्य में दिखेगा बड़ा बदलाव

Mon, 29 Jun 2026 04:11 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 29 Jun 2026 04:11 PM IST
सार

Rahu Nakshatra Transit 2026: राहु नक्षत्र गोचर से कुछ राशि वालों को करियर, व्यापार, धन लाभ और शिक्षा मामलों में लाभ मिल सकता है। इस दौरान  परिवार से जुड़ी परेशानियों का समाधान भी निकल सकता है। 
 

विज्ञापन
Rahu Nakshatra Transit 2026 on 30 june impact on zodiac sign
Rahu Nakshatra Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला

Rahu Nakshatra Transit 2026: 30 जून 2026 को राहु ग्रह कुंभ राशि में रहते हुए नक्षत्र परिवर्तन कर धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु का यह गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि राहु दिसंबर 2026 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे और इस दौरान कई राशियों के जीवन में बड़े परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। खासतौर पर करियर, व्यापार, धन लाभ और शिक्षा मामलों में इसका प्रभाव अधिक दिखाई देगा। कुछ राशि वालों को नई योजनाओं में सफलता मिलेगी, लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं और निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना बन रही है। साथ ही धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और परिवार से जुड़ी परेशानियों का समाधान भी निकल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह गोचर शुभ संकेत लेकर आ रहा है।


July Monthly Horoscope: जुलाई का मासिक राशिफल ला रहा है बड़ा बदलाव, 4 राशियां रहेंगी जबरदस्त फायदे में

Rahu Nakshatra Transit 2026 on 30 june impact on zodiac sign
Rahu Nakshatra Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
राहु का यह नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। किसी भरोसेमंद मित्र या करीबी व्यक्ति का साथ मुश्किल समय में आपकी ताकत बनेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को इस दौरान अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं।
July Horoscope 2026: जुलाई में इन राशि वालों को मिल सकता है बड़ा झटका, करियर-व्यापार में भी दिखेंगे उतार-चढ़ाव
Shani Gochar 2026: 2 जुलाई से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, शनि देव की कृपा से मिलेगी बड़ी सफलता

Rahu Nakshatra Transit 2026 on 30 june impact on zodiac sign
Rahu Nakshatra Transit 2026 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य वृद्धि और धन लाभ के नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।  परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में स्थिति पहले से बेहतर होगी और पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार में चल रही किसी समस्या का समाधान निकल सकता है, जिससे मानसिक शांति महसूस होगी।
Shukra Gochar: शुक्र के गोचर से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, 4 जुलाई से बढ़ेगा पैसा और प्यार
Budh Vakri 2026: बुध की उल्टी चाल इन 3 राशियों के लिए पड़ेगी भारी, 29 जून से हो जाएं सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahu Nakshatra Transit 2026 on 30 june impact on zodiac sign
Rahu Nakshatra Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए राहु का यह गोचर करियर और व्यापार में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। व्यापारियों को लंबी दूरी की यात्राओं से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है और नए लोगों से जुड़ाव भविष्य में बड़ा फायदा दे सकता है। जो लोग नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, उन्हें बेहतर अवसर मिल सकते हैं।  व्यापार से जुड़े लोगों को अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान यात्रा अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन ये यात्राएं भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होंगी।
16 जुलाई से गुरु-सूर्य युति से इन चार राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, धन और सम्मान में भी वृद्धि के योग
Guru Asta 2026: गुरु अस्त होते ही इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-विवाह और सफलता के बनेंगे मजबूत योग
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed