पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jyeshtha Purnima 2026: डिप्रेशन और तनाव से राहत के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें 5 उपाय, दूर होगा चंद्र दोष

Mon, 29 Jun 2026 12:22 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 29 Jun 2026 12:22 PM IST
सार

Chandra Dosh Upay: ज्येष्ठ पूर्णिमा का दिन कमजोर चंद्रमा या राहु-केतु के दोषों को दूर करने के लिए बेहद शुभ माना गया है। इस दिन किए गए कुछ विशेष उपाय व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।

विज्ञापन
Jyeshtha Purnima 2026 Chandra Dosh Upay 5 astro remedies to strengthen moon
Jyeshtha Purnima 2026 - फोटो : Amar Ujala

Jyeshtha Purnima 2026 Chandra Dosh Upay: ज्येष्ठ पूर्णिमा 29 जून को यानी आज मनाई जा रही है, जिसे आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र देव मन और भावनाओं के स्वामी माने जाते हैं, इसलिए उनकी उपासना करने से मानसिक शक्ति बढ़ती है, मन शांत होता है और एकाग्रता में सुधार आता है। साथ ही, जीवन में सुख, शांति और संतुलन बना रहता है।



ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो या उस पर राहु-केतु का अशुभ प्रभाव हो, तो उसे मानसिक तनाव, चिंता, अस्थिरता और अवसाद जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में ज्येष्ठ पूर्णिमा का दिन इन दोषों को दूर करने के लिए बेहद शुभ माना गया है। इस दिन किए गए कुछ विशेष उपाय व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।

Jyeshtha Purnima 2026 Chandra Dosh Upay 5 astro remedies to strengthen moon
चंद्र दोष दूर करने के उपाय - फोटो : amar ujala

चंद्र दोष दूर करने के उपाय

  • इस दिन व्रत रखना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। रात्रि के समय चंद्रमा को कच्चे दूध में सफेद फूल और अक्षत मिलाकर अर्घ्य अर्पित करें। इसके साथ ही दिन में भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा करने से चंद्र दोष शांत होता है और मन को स्थिरता मिलती है।
Jyeshtha Purnima 2026 Chandra Dosh Upay 5 astro remedies to strengthen moon
चंद्र दोष दूर करने के उपाय - फोटो : अमर उजाला
  • सुबह स्नान करने के बाद चंद्रमा से संबंधित वस्तुओं का दान करना शुभ फल देता है। जैसे दूध, शक्कर, सफेद वस्त्र, खीर, चांदी, मोती और मिश्री का दान करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • चंद्रमा का संबंध माता से जोड़ा जाता है, इसलिए इस दिन अपनी मां की सेवा करना और उनका आशीर्वाद लेना विशेष फलदायी माना गया है। मां का स्नेह और आशीर्वाद मानसिक शांति प्रदान करता है और चंद्रमा के अशुभ प्रभाव को कम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jyeshtha Purnima 2026 Chandra Dosh Upay 5 astro remedies to strengthen moon
चंद्र दोष दूर करने के उपाय - फोटो : amar ujala
  • पूजा के पश्चात “ॐ सोमाय नमः” या “ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्राय नमः” मंत्र का जाप करना लाभकारी होता है। इस मंत्र का जाप स्फटिक या रुद्राक्ष की माला से करने पर अधिक सकारात्मक परिणाम मिलते हैं और मन में स्थिरता आती है।
  • इसके अलावा, शिव चालीसा, रुद्राष्टक या चंद्र स्तोत्र का पाठ करना भी शुभ माना जाता है। साथ ही उचित मुहूर्त में चांदी की अंगूठी में मोती धारण करने से चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और मानसिक समस्याओं से राहत मिलती है।
विज्ञापन
Jyeshtha Purnima 2026 Chandra Dosh Upay 5 astro remedies to strengthen moon
चंद्र दोष दूर करने के उपाय - फोटो : amar ujala

  • इस प्रकार ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन श्रद्धा और विधि-विधान से किए गए ये उपाय जीवन में मानसिक शांति, संतुलन और सकारात्मकता लाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।
 

Gayatri Mantra: गायत्री मंत्र का अर्थ क्या है? जानिए इसकी अद्भुत शक्ति, महत्व और 8 फायदे

जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: रथ निर्माण से बहुड़ा यात्रा तक जानें पूरी परंपरा और रीति-रिवाज


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed