पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar: शुक्र के गोचर से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, 4 जुलाई से बढ़ेगा पैसा और प्यार

Mon, 29 Jun 2026 01:04 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 29 Jun 2026 01:04 PM IST
सार

Venus Transit 2026: शुक्र के इस परिवर्तन से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और खुशियों का संचार हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस गोचर का विशेष लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Shukra Gochar 4 July 2026 venus transit 2026 positive effects on zodiac signs
Shukra Gochar July 2026 - फोटो : Amar Ujala

Shukra Gochar July 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह को सुख-सुविधा, प्रेम, आकर्षण और कला का कारक माना जाता है। जुलाई माह में शुक्र अपनी राशि बदलने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव कई राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। शुक्र का यह गोचर 4 जुलाई को शाम 7 बजकर 18 मिनट पर होगा और इसके बाद वे 1 अगस्त तक सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। शुक्र ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह में प्रवेश करेंगे। शुक्र के इस परिवर्तन से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और खुशियों का संचार हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस गोचर का विशेष लाभ मिलेगा।

Shukra Gochar 4 July 2026 venus transit 2026 positive effects on zodiac signs
मेष राशि - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर पंचम भाव में होगा, जो शिक्षा, प्रेम और बुद्धि से संबंधित होता है। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है। आर्थिक रूप से भी यह समय अनुकूल रहेगा। निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।
 

Shukra Gochar 4 July 2026 venus transit 2026 positive effects on zodiac signs
कर्क राशि - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर द्वितीय भाव में होगा, जो धन और वाणी से जुड़ा होता है। इस दौरान आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिल सकती है। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा और उन्हें पहचान मिल सकती है। पारिवारिक व्यवसाय करने वालों को भी अच्छा लाभ होने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar 4 July 2026 venus transit 2026 positive effects on zodiac signs
सिंह राशि - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि के लिए शुक्र का गोचर लग्न भाव में होगा, जिससे व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। जो लोग नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल है। पुराने संपर्कों के माध्यम से धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और संचित धन में वृद्धि के संकेत हैं। परिवार, विशेषकर माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
 

विज्ञापन
Shukra Gochar 4 July 2026 venus transit 2026 positive effects on zodiac signs
तुला राशि - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और इस गोचर के दौरान वे लाभ भाव में स्थित रहेंगे। यह स्थिति आय के नए स्रोत खोल सकती है। कुछ लोग नौकरी के साथ-साथ नया व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं। पहले से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। शेयर बाजार या निवेश से लाभ हो सकता है। बड़े भाई-बहनों या मित्रों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। कुल मिलाकर यह समय आर्थिक उन्नति और प्रगति के अवसर लेकर आएगा।

July Monthly Horoscope: जुलाई का मासिक राशिफल ला रहा है बड़ा बदलाव, 4 राशियां रहेंगी जबरदस्त फायदे में
Budh Vakri 2026: बुध की उल्टी चाल इन 3 राशियों के लिए पड़ेगी भारी, 29 जून से हो जाएं सावधान

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed