पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

16 जुलाई से गुरु-सूर्य युति से इन चार राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, धन और सम्मान में भी वृद्धि के योग

Mon, 29 Jun 2026 02:17 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 29 Jun 2026 02:17 PM IST
सार

16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में गोचर होंगे जिससे गुरु के साथ कर्क राशि में युति होने से कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है। 

विज्ञापन
guru surya yuti in kark rashi jupiter sun conjunction 2026 on 16 july positive impact on these zodiac sign
16 जुलाई से कर्क राशि में सूर्य-गुरु की युति - फोटो : amar ujala

जुलाई का महीना शुरू होने वाला है और यह माह ज्योतिषीय नजरिए से बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जुलाई महीने में दो बड़े और महत्वपूर्ण ग्रहों की आपस में युति होगी जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है। पंचांग गणना के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को ग्रहों के राजा सूर्य और गुरु की आपस में युति होगी। 16 जुलाई को सूर्य मिथुन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कर्क राशि में प्रवेश करेंगे जहां पर पहले से ही देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। ऐसे में कर्क राशि में गुर-सूर्य की युति एक माह के लिए बनेंगी। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मबल, पद-प्रतिष्ठा, नेतृत्व क्षमता, मान-सम्मान, प्रशासनिक कार्य आदि के कारक हैं, वहीं देवगुरु बृहस्पति भाग्य, शिक्षा, धन, ज्ञान, विवाह और सुख-समृद्धि के कारक ग्रह माने जाते हैं। गुरु कर्क राशि में उच्च के माने जाते हैं और सूर्य की आपस में मित्रता का भाव रहता है ऐसे में दोनों ही ग्रहों की एक राशि में युति होने से आत्मविश्वास, मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत है। कर्क राशि में गुरु-सूर्य की युति से कुछ राशि वालों को जबरदस्त धन लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग हैं। 

guru surya yuti in kark rashi jupiter sun conjunction 2026 on 16 july positive impact on these zodiac sign
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि पर प्रभाव
16 जुलाई को सूर्य-गुरु की युति से आपको कोई बड़ी और अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आय में अचानक वृद्धि के योग होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुखद बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आपके सुख, वैभव और ऐशोआराम में वृद्धि हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा और प्रभावशाली लोगों के बीच आपका मेल-मिलाप होगा। कार्यक्षेत्र में  आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। 
guru surya yuti in kark rashi jupiter sun conjunction 2026 on 16 july positive impact on these zodiac sign
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि पर प्रभाव
वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य-गुरु की युति कर्क राशि में होने से आपके साहस, आत्मविश्वास और जोश में वृद्धि देखने को मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में आपको कुछ बड़ा पाने के योग हैं। वहीं जो लोग अपना किसी तरह का व्यापार आदि करते हैं उनके लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा रहेगा। इस दौरान कोई नया काम शुरू करने के लिए आने वाला समय शुभ और लाभदायक रहेगा। इस दौरान धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर आपको मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
guru surya yuti in kark rashi jupiter sun conjunction 2026 on 16 july positive impact on these zodiac sign
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि पर प्रभाव
सूर्य-गुरु की युति आपकी ही राशि में बनेंगी जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। इस दौरान आपके करियर, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी। आपको इस दौरान पैतृक संपत्ति से अच्छा खासा धन प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर की तलाश जुलाई महीने में पूरी होगी। आय में अच्छा खास इजाफा भी देखने को मिल सकता और इस युति से आपका समाज में बड़ा मान-सम्मान प्राप्त होगा। 

Shukra Gochar: शुक्र के गोचर से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, 4 जुलाई से बढ़ेगा पैसा और प्यार

विज्ञापन
guru surya yuti in kark rashi jupiter sun conjunction 2026 on 16 july positive impact on these zodiac sign
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि पर प्रभाव
तुला राशि के जातकों के लिए कर्क राशि में सूर्य-गुरु की युति आपके आत्मबल, साहस और ज्ञान में वृद्धि करवाएंगे। करियर-कारोबार में उन्नति के मजबूत योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण और नई तरह की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। जो लोग किसी तरह के सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको जबरदस्त इसमें सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। अधूरे कार्यों में गति आएगी और प्रभावशाली लोगों के बीच मेल-मिलाप का सिलसिला बना रहेगा। 

Guru Asta 2026: गुरु अस्त होते ही इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-विवाह और सफलता के बनेंगे मजबूत योग


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed