पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

July Horoscope 2026: जुलाई में इन राशि वालों को मिल सकता है बड़ा झटका, करियर-व्यापार में भी दिखेंगे उतार-चढ़ाव

Mon, 29 Jun 2026 12:19 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 29 Jun 2026 12:19 PM IST
सार

July Horoscope 2026: जुलाई 2026 में कुछ राशि वालों को परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य के मामले में भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसके अलावा आपके ऊपर आर्थिक दबाव रहेगा। 

विज्ञापन
July Horoscope 2026 these zodiac will face problems in career health job
July Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला

July Horoscope 2026: जुलाई 2026 की शुरुआत ग्रहों की महत्वपूर्ण चाल के साथ होने जा रही है। महीने की शुरुआत में शनि रेवती नक्षत्र के पद परिवर्तन करेंगे और इसी माह आगे चलकर वक्री अवस्था में भी आ जाएंगे। ज्योतिष के अनुसार शनि की यह चाल कई राशियों के जीवन, करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक मामलों पर गहरा प्रभाव डाल सकती है। जहां कुछ राशियों को इसका शुभ परिणाम मिलेगा, वहीं कुछ जातकों को पूरे महीने अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती हैं।


July Career Predictions: नौकरी में किसे मिलेगा किस्मत का साथ? जानें सभी 12 राशियों का करियर राशिफल

July Horoscope 2026 these zodiac will face problems in career health job
Monthly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
जुलाई का महीना मेष राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कारोबार और कार्यक्षेत्र में छोटी सी लापरवाही भी नुकसान का कारण बन सकती है, इसलिए हर निर्णय सोच-समझकर लें। धन से जुड़े मामलों में अचानक हानि या मान-सम्मान को प्रभावित करने वाली कोई स्थिति बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे दबाव महसूस होगा। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता का कारण बन सकती है, जिस कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में छोटी बातों को लेकर तनाव पैदा हो सकता है। किसी अजनबी या नई पहचान पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना इस महीने भारी पड़ सकता है।
Magha Nakshatra Gochar: 4 जुलाई से शुक्र मघा नक्षत्र में, इन राशियों की किस्मत खुलेगी, धन और सुख की होगी बारिश

July Horoscope 2026 these zodiac will face problems in career health job
Monthly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए जुलाई में भावनात्मक और पारिवारिक चुनौतियां बढ़ सकती हैं। घर-परिवार से जुड़े कुछ ऐसे मामले सामने आ सकते हैं जो आपकी मानसिक शांति को प्रभावित करेंगे। परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिंता भी बढ़ सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है, लेकिन जल्दबाजी नुकसान दे सकती है।   खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होने की संभावना है, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही बिल्कुल न करें, विशेषकर पेट और नींद से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इस दौरान नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों से आपका विवाद होने की संभावना है, इसलिए बेवजह बहस से दूरी बनाकर रखें। 
Weekly Horoscope: मेष समेत इन राशियों को मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन
July Horoscope 2026 these zodiac will face problems in career health job
Monthly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना बेहद सावधानी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। इस दौरान बातचीत करते समय विनम्रता बनाए रखना बेहद जरूरी होगा क्योंकि आपके शब्द किसी रिश्ते को प्रभावित कर सकते हैं। जोखिमपूर्ण धन निवेश से बचने की आवश्यकता रहेगी। महीने के मध्य में पिता या परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे, लेकिन आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहना जरूरी होगा। इस समय किसी को पैसा उधार देने या बिना सोचे निवेश करने से बचना समझदारी साबित होगी। हालांकि बुद्धि और विवेक से काम लेने पर आप कठिन परिस्थितियों का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। 

Shani Gochar 2026: 2 जुलाई से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, शनि देव की कृपा से मिलेगी बड़ी सफलता

July Monthly Horoscope: जुलाई का मासिक राशिफल ला रहा है बड़ा बदलाव, 4 राशियां रहेंगी जबरदस्त फायदे में

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed