पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani nakshatra parivartan: शनि करने वाले हैं नक्षत्र परिवर्तन, धन हानि से बचने के लिए ये 4 राशियां करें उपाय

Tue, 30 Jun 2026 01:07 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 30 Jun 2026 01:07 PM IST
सार

Shani nakshatra parivartan 2026 Upay: इस बार शनि का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए चुनौतियां लेकर आ सकता है। विशेष रूप से 4 राशियों के लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उन्हें विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं शनि के प्रभाव से बचने के लिए कौन से उपाय किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Shani nakshatra parivartan 2026 Upay and effects on zodiac signs 4 rashiyon ko rahna hoga savdhan
Shani nakshatra parivartan - फोटो : AI

Shani nakshatra parivartan 2026: जुलाई महीने की शुरुआत के साथ ही शनि देव अपने नक्षत्र में बदलाव करने जा रहे हैं। 2 जुलाई 2026 को सुबह 8 बजकर 22 मिनट पर शनि देव रेवती नक्षत्र के द्वितीय चरण में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शनि का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका प्रभाव जीवन के कई पहलुओं पर गहराई से पड़ता है। इस बार शनि का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए चुनौतियां लेकर आ सकता है। विशेष रूप से 4 राशियों के लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उन्हें विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को सावधानी बरतनी होगी और इससे बचने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए।

Shani nakshatra parivartan 2026 Upay and effects on zodiac signs 4 rashiyon ko rahna hoga savdhan
मेष राशि - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शनि का यह परिवर्तन थोड़ा कठिन समय ला सकता है। आर्थिक मामलों में अस्थिरता देखने को मिल सकती है और धन हानि की आशंका बनी रहेगी। इस अवधि में किसी भी प्रकार का निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है, अन्यथा अनावश्यक खर्च आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है, इसलिए संयम और सतर्कता बनाए रखें।

Shani nakshatra parivartan 2026 Upay and effects on zodiac signs 4 rashiyon ko rahna hoga savdhan
सिंह राशि - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर विशेष अनुकूल नहीं रहेगा। नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। काम का दबाव बढ़ेगा और करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इस समय अपने व्यवहार और शब्दों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है। व्यापार से जुड़े लोगों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani nakshatra parivartan 2026 Upay and effects on zodiac signs 4 rashiyon ko rahna hoga savdhan
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों पर इस नक्षत्र परिवर्तन का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। मानसिक चिंता और तनाव में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक मामलों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है, क्योंकि किसी पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। इस समय उधार देने या नया निवेश करने से बचना समझदारी होगी। धन हानि की संभावना के चलते सावधानी बेहद आवश्यक है।

विज्ञापन
Shani nakshatra parivartan 2026 Upay and effects on zodiac signs 4 rashiyon ko rahna hoga savdhan
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं, फिर भी इस परिवर्तन का प्रभाव इन पर भी पड़ेगा। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे बजट बिगड़ सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को किसी भी नई डील को अंतिम रूप देने से पहले अच्छी तरह विचार करना चाहिए। साथ ही, किसी भी प्रकार के विवाद या बहस से दूर रहना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed