पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Margi 2026: बुध मार्गी होते ही इन राशि वालों की बढ़ेगी इनकम, व्यापार में होगा बड़ा लाभ

Tue, 30 Jun 2026 03:27 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 30 Jun 2026 03:27 PM IST
सार

Budh Margi 2026: बुध का यह मार्गी गोचर खासतौर पर इन तीन राशियों के लिए आर्थिक उन्नति लेकर आ सकता है। इस समय सोच-समझकर लिए गए निर्णय आपको बड़ा फायदा दिला सकते हैं।

विज्ञापन
Budh Margi 2026 date and impact these zodiac will get extra benefits in career jobs
Budh Margi 2026 - फोटो : अमर उजाला

Budh Margi 2026: 24 जुलाई 2026 की रात 03 बजकर 54 मिनट पर बुध ग्रह मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। बुध की यह सीधी चाल खास मानी जा रही है, क्योंकि मिथुन राशि स्वयं बुध की राशि है। ऐसे में बुध यहां अधिक प्रभावशाली स्थिति में रहेंगे और कई जातकों को सकारात्मक परिणाम देने का कार्य करेंगे। इस दौरान मानसिक भ्रम की स्थिति कम होगी, फैसले लेने की क्षमता मजबूत बनेगी और कार्यक्षेत्र में चल रहा दबाव धीरे-धीरे कम हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे, वहीं रुका हुआ धन वापस मिलने के भी प्रबल योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं किन राशियों को इस गोचर से सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है।


Shani nakshatra parivartan: शनि करने वाले हैं नक्षत्र परिवर्तन, धन हानि से बचने के लिए ये 4 राशियां करें उपाय
Budh Vakri 2026: 7 जुलाई से इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट, काम को लेकर जीवन में बढ़ेगी टेंशन

Budh Margi 2026 date and impact these zodiac will get extra benefits in career jobs
Budh Margi 2026 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि बुध ग्रह आपकी कुंडली में लग्न भाव और चौथे भाव के स्वामी हैं और अब आपकी ही राशि में मार्गी हो रहे हैं। बुध का अपनी राशि में सीधा होना आपके व्यक्तित्व को मजबूत बनाएगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। पैतृक संपत्ति से संबंधित अच्छा लाभ आपको मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिलेगा और आय के नए स्रोत बनने की संभावना रहेगी।यदि आपने कहीं निवेश किया है तो वहां से भी अच्छा फायदा मिलने के संकेत हैं। 
Sun Transit 2026: सूर्य गोचर से इन चार राशि वालों का पलटेगा समय, मिलेगा मान-सम्मान और करियर में करेंगे तरक्की

Budh Margi 2026 date and impact these zodiac will get extra benefits in career jobs
Budh Margi 2026 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध ग्रह दूसरे भाव और ग्यारहवें भाव के स्वामी माने जाते हैं। वर्तमान में बुध आपकी कुंडली के लाभ भाव में गोचर कर रहे हैं और मार्गी होने के बाद इसके शुभ परिणाम और अधिक मजबूत हो सकते हैं। आय में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। व्यापार करने वाले लोगों को बड़े सौदे या नए क्लाइंट मिलने की संभावना है। परिवार से जुड़ी कुछ समस्याओं का समाधान निकल सकता है।
Ashadha Masa Prediction: सिंह समेत इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा आषाढ़ मास, धन और कारोबार में होगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Margi 2026 date and impact these zodiac will get extra benefits in career jobs
Budh Margi 2026 - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध देव आपकी कुंडली के आठवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। साथ ही बुध आपके लाभ भाव के स्वामी भी माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध की आठवें भाव में मजबूत स्थिति कई बार अचानक लाभ और अप्रत्याशित सफलता दिलाने वाली साबित होती है। व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव ज्यादा देखने को मिलेगा। जो लोग जमीन या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। करियर में चल रही परेशानियां कम हो सकती हैं और नए अवसर प्राप्त होंगे।

शुक्र-केतु का महासंयोग, 4 जुलाई के बाद से इन राशियों को मिलेगा भाग्य का जबरदस्त साथ और होगी धन वृद्धि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed