Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 3 और 9 वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास और धन, जानें दैनिक अंक ज्योतिष
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
अंक 1
मूलांक 01 वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला और सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ मामलों में आपको बाधाओं कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में धन को लेकर मन में कुछ चिंता रहेगी। आज के दिन आपको अपनी सेहत की चिंता सता सकती है। कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
मूलांक 2 के लिए आज दिन खास रहेगा। नई तरह की योजनाओं का लाभ आपको मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। प्रॉपर्टी या वाहन लेने का सपना पूरा होता दिख रहा है। करियर को लेकर सोच-समझकर कोई कदम उठाना होगा। व्यापार की योजनाएं आज के लिए आज का दिन फलदायी रहेगा।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- सफेद
मूलांक 3 के लिए धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को आज कुछ नया करने को मिल सकता है। आज का दिन छात्रों के लिए परीक्षा में सफलता लेकर आएगा। इस दौरान खेल क्षेत्र से जुड़े लोगों को जीत हासिल होगी। घर-परिवार वालों से चल रहा विवाद आज के दिन सुलझेगा। व्यापार में अचानक धन का लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में गति और सफलता मिलेगी।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - क्रीम
किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संचित धन में वृद्धि होगी। हालांकि, व्यापार में विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। आज दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सराहना मिलेगी। कोई बड़ा निर्णय लेना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी

कमेंट
कमेंट X