18 October Ka Ank Jyotish: आज 18 अक्टूबर, शनिवार का दिन है। अंक ज्योतिष के अनुसार 18 तारीख का मूलांक (1+8) 9 बनता है, जिसका स्वामी ग्रह मंगल है। साथ ही शनिवार होने के कारण शनि ग्रह का प्रभाव भी रहेगा। ऐसे में आज के दिन शनि और मंगल दोनों ग्रहों का संयुक्त असर सभी मूलांक वाले जातकों पर दिखाई देगा। इस योग के कारण दिन ऊर्जावान और कर्मप्रधान रहने की संभावना है।
Aaj Ka Ank Jyotish 18 October: मूलांक 4 वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
Numerology Prediction Today in Hindi: आज 18 अक्टूबर, शनिवार को मंगल और शनि दोनों ग्रहों का प्रभाव रहेगा। मूलांक के स्वामी मंगल हैं, जबकि शनिवार का स्वामी शनि होता है। ऐसे में आज के दिन ऊर्जा और कर्म का संतुलन बना रहेगा।


अंक 1
आज कार्य और व्यापार में स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। कोई नया ऑर्डर या ऑफर मिलने की संभावना है। हालांकि, अनावश्यक बहस या कहासुनी से बचना जरूरी होगा।
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – पीला

अंक 2
नई नौकरी या अवसर का योग बन रहा है। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा और दांपत्य जीवन में तालमेल सुधरेगा। धन का आगमन होगा, लेकिन बचत मुश्किल हो सकती है। शाम का समय दोस्तों के साथ हंसी-ठिठोली में बीतेगा।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – लेमन

अंक 3
काम को लेकर थोड़ी मानसिक असमंजस की स्थिति रह सकती है। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें और सतर्कता बरतें। खुद को सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रखें।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – सिल्वर

अंक 4
आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी हो सकती है। मेहनत भरपूर करेंगे लेकिन परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलेंगे। पुराने परिचितों से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा।
शुभ अंक – 42
शुभ रंग – गोल्डन
कमेंट
कमेंट X