23 October Ka Ank Jyotish: आज 23 अक्टूबर, दिन गुरुवार है। अंक ज्योतिष के अनुसार, 23 तारीख का मूलांक (2+3) 5 बनता है, जिसके स्वामी ग्रह बुध माने जाते हैं। वहीं, आज का दिन गुरुवार होने के कारण गुरु ग्रह का प्रभाव भी प्रमुख रहेगा। ऐसे में आज के दिन लोगों पर बुध और गुरु दोनों ग्रहों का संयुक्त प्रभाव दिखाई देगा, जो ज्ञान, संवाद और सौभाग्य से जुड़े शुभ परिणाम ला सकता है।
Aaj Ka Ank Jyotish 23 October: मूलांक 4 को सफलता, मूलांक 9 को धनलाभ जानें आज का अंक ज्योतिषफल
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
अंक 1
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपको ज़रूरत से ज़्यादा दौड़भाग करनी पड़ सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। नौकरी में सतर्क रहें, कोई विरोधी परेशानी खड़ी कर सकता है। आर्थिक मामलों में भी अड़चनें आ सकती हैं। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए खानपान पर ध्यान दें। परिवार में माहौल शांत रहेगा।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
अंक 2
आर्थिक मामलों में आज सोच-समझकर फैसले लें, भावुकता में कोई निर्णय न लें। नुकसान की आशंका है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा और पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। आप अपनी माता को कोई उपहार दे सकते हैं, जिससे उनका आशीर्वाद मिलेगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
अंक 3
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं और रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। व्यापार में साझेदारी का प्रस्ताव आ सकता है, लेकिन उसे स्वीकार करने से पहले सोचें, यह उतना लाभदायक नहीं होगा। परिवार के साथ सुखद समय बितेगा।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
अंक 4
आज का दिन आपके लिए शुभ है, लेकिन पैसों को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। व्यापार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं और नया कारोबार शुरू करने की संभावना है। विदेश यात्रा का भी प्लान बन सकता है। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला

कमेंट
कमेंट X