सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

April Numerology Predictions: अप्रैल माह किसके लिए शुभ और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मासिक अंक ज्योतिषफल

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Wed, 01 Apr 2026 05:27 PM IST
सार

April Maah Ka Ank Jyotish: अप्रैल माह का मूलांक 4 है जो स्थिरता और व्यावहारिक सोच का प्रतिनिधित्व करता है। जन्म अंक के आधार पर आइए जानते हैं कि अप्रैल का महीना आपके लिए कैसा रहने वाला है।

विज्ञापन
April 2026 Numerology Horoscope Know Your Monthly Predictions in hindi
मासिक अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

Numerology Prediction Of April : अप्रैल 2026 का चौथा महीना है। इसका अंक 4 है और अंक 4 स्थिरता और व्यावहारिक सोच का प्रतिनिधित्व करता है। अंक ज्योतिष और ग्रहों व नक्षत्रों के मेल के आधार पर, आप यह जान सकते हैं कि अप्रैल का महीना आपके लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी जन्मतिथि के आधार पर अपना जन्म अंक पता कर सकते हैं। अपने जन्म अंक के आधार पर, आप यह जान सकते हैं कि इस महीने किसका भाग्य चमकेगा, और किसे सफलता व लाभ पाने के लिए अधिक कड़ी मेहनत करनी होगी। जन्म अंक के आधार पर आइए जानते हैं कि अप्रैल का महीना आपके लिए कैसा रहने वाला है।


Guru Gochar 2026: अप्रैल में इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगी खुशखबरी
April Rashifal 2026: अप्रैल का महीना इन पांच राशियों के लिए रहेगा शानदार, लेकिन इनको बरतनी होगी सावधानी

Trending Videos
April 2026 Numerology Horoscope Know Your Monthly Predictions in hindi
मासिक अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

मूलांक 1 
मूलांक 1 के जातकों के  लिए अप्रैल का महीना लाभकारी साबित होगा।  इस माह वे अपनी योजनाओं को लागू करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। इसके साथ ही आपकी कार्यक्षमता की परीक्षा भी ली जा सकती है। मूलांक 1 के जातक अपने कार्य को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे तो उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में काफी लंबे समय से रुके हुए कार्य भी इस माह पूरे हो सकते हैं। लेकिन अप्रैल के महीने में आपको कुछ मामलों में धैर्य रखने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों की बात करें तो किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण  संबंधों में दरार पड़ सकती है। इस दौरान एक दूसरे के साथ तालमेल बिठाने पर ज़्यादा ध्यान दें।  काम के दबाव से दूर रहकर आप अपने निरंतर प्रयासों और बुद्धिमत्ता के कारण इस दौरान सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
April 2026 Numerology Horoscope Know Your Monthly Predictions in hindi
मासिक अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

मूलांक 2
मूलांक 2 वाले जातक अप्रैल के महीने में कार्यक्षेत्र में शांति और धैर्य के साथ काम करें। कार्यस्थल पर दूसरों के साथ अच्छा तालमेल रखें। अपनी जिम्मेदारियों को दूसरों पर न डालें, बल्कि उन्हें स्वयं पूरा करने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों की बात करें तो आपके द्वारा उठाया गया कोई भी कदम लाभ ही दिलाएगा। मन में कोई बात दबाए बिना दूसरों से बात करने से तनाव कम हो सकता है और गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। रिश्तों में छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने से मानसिक तनाव कम हो सकता है। अपने मन को शांत रखने के लिए संगीत सुनें। आप अपने विचारों से लेकर स्पष्ट रहें और अपने कार्य को पूरी निष्ठा के साथ करें। इस माह आप कठिन परिस्थितियों का भी डटकर सामना करेंगे। 
 

April 2026 Numerology Horoscope Know Your Monthly Predictions in hindi
मासिक अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

मूलांक 3 
मूलांक 3 के जातक अप्रैल महीने में अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। आपने कार्यक्षेत्र में जो भी योजनाएं बनाई हैं, उन्हें सही से लागू करने का समय आ गया है। आर्थिक मामलों की बात करें तो इस माह सोच-समझकर निवेश करना बेहतर रहेगा। पहले के जो काम आपके अधूरे रह गए, उन्हें इस माह पूरा करने का प्रयास करें। ऐसा करने से भविष्य में आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। रिश्तों की बात करें तो पति-पत्नी हो या प्रेमी प्रेमिका दोनों को एक दूसरे के साथ अपने विचार साझा करने चाहिए। यदि आप ऐसा करेंगे तो आप दोनों के बीच भरोसा बढ़ेगा। लेकिन अप्रैल माह के मध्य में आपस में मनमुटाव होने की संभावना है, हो सके तो संयम से काम लें। 

विज्ञापन
April 2026 Numerology Horoscope Know Your Monthly Predictions in hindi
मासिक अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

मूलांक 4 
मूलांक 4 वाले लोगों के लिए अप्रैल का महीना उनके पक्ष में रहेगा। आप पूरे उत्साह के साथ अपने काम बहुत तेजी से पूरे करेंगे। हर कोई आपकी कड़ी मेहनत की सराहना करेगा। इस दौरान आपके पुराने काम से अच्छे नतीजे मिलने की प्रबल संभावना है। यदि इस अवधि में आपको खुद पर भरोसा रहता है तो आप अपनी ज़िम्मेदारियों को बखूबी निभा पाएंगे। इस दौरान अपने प्रेम का इजहार करना आपके लिए शुभ रहेगा। अप्रैल माह में मूलांक 4 के जातकों को कड़ी  मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो इस अवधि में अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें। थकान हो सकती है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed