April 2026 Horoscope Prediction: अप्रैल का महीना ज्योतिष के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान ग्रहों की चाल का प्रभाव केवल व्यक्तिगत जीवन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि करियर, स्वास्थ्य, प्रेम संबंध और आर्थिक स्थिति पर भी साफ तौर पर देखने को मिलेगा। हर राशि पर इसका असर अलग-अलग तरीके से पड़ सकता है। कुछ लोगों के लिए यह समय तरक्की और उपलब्धियों से भरा रहेगा, तो वहीं कुछ को सतर्क रहकर आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है।
April Rashifal 2026: अप्रैल का महीना इन पांच राशियों के लिए रहेगा शानदार, लेकिन इनको बरतनी होगी सावधानी
April Monthly Horoscope 2026: साल का चौथा महीना अप्रैल कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही भाग्यशाली और कुछ के लिए उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। आइए जानते हैं चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों के लिए अप्रैल 2026 का महीना क्या लेकर आया है।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए अप्रैल माह की शुरुआत थोड़ी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाली है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकते हैं। कारोबार से जुड़ी यात्राएं थकान भरी और उम्मीद से कम लाभदायक रहेंगी, लेकिन माह के दूसरे सप्ताह से कारोबार धीरे-धीरे ही सही पटरी पर लौटता हुआ नजर आएगा। हालांकि इस दौरान भी आपको करियर-कारोबार में काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।
अप्रैल माह के अंतिम दो सप्ताह वित्तीय दृष्टि से लाभकारी कहे जाएंगे। इस दौरान पूर्व में किए गए धन निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। शेयर आदि में किए गए निवेश से भी लाभ मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता के लिए अत्यधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। अप्रैल माह के मध्य छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है या फिर इस दौरान अध्ययन में बाधाएं आ सकती हैं। घर परिवार की दृष्टि से माह की शुरुआत में अति व्यस्तता के चलते आप अपने परिवार पर क्रम ध्यान दे पाएंगे लेकिन दूसरे सप्ताह के बाद आपको परिजनों से सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी और उनके साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
माह के पूर्वार्द्ध के मुकाबले उत्तरार्ध में आपकी लव लाइफ ज्यादा कूल रहेगी। इस दौरान आपका अपने लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। दांपत्य जीवन की दृष्टि से भी अप्रैल महीने का उत्तरार्ध सुखदायक कहा जाएगा। हालांकि माह के अंतिम सप्ताह में जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है।
उपायः प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं और पूजा में गायत्री मंत्र का एक माला जप करें।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना जीवन में नये अवसरों को लेकर आएगा, जिसे इस राशि के लोगों को किसी भी सूरत में खोने से बचना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको सप्ताह की शुरुआत में कारोबार से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप इस सप्ताह अपने धन. समय और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलते हैं तो आपको आपको अपेक्षा से कहीं ज्यादा लाभ और प्रगति मिल सकती है। माह के दूसरे सप्ताह से चीजें आपके पक्ष में नजर आएंगी। नौकरीपेशा लोगों को जहां कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का समर्थन और सहयोग मिलेगा, वहीं व्यवसाय से जुड़े लोग मनचाहा लाभ कमाने में कामयाब होंगे।
माह के मध्य में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई समस्या का समाधान निकल आने पर भी आप राहत की सांस लेंगे। माह के मध्य में वृषभ राशि वालों का मन धर्म-कर्म में खूब रमेगा। तीर्थाटन के योग बनेंगे। अप्रैल के अंत में खर्च की अधिकता रहेगी, जिससे आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। स्वजनों के साथ संवाद बढ़ेगा और मनमुटाव दूर होगा। प्रेम संबंध में एक दूसरे को समझने का अवसर प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। माह के मध्य में माता की तरफ से कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट या फिर कहें सुख-सहयोग मिल सकता है।
उपायः प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस माह आपको अपने काम योजनाबद्ध तरीके से करने पर मनचाही सफलता और लाभ प्राप्त होगा। माह की शुरुआत में जल्दबाजी या फिर क्रोध में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें, अन्यथा लाभ की जगह हानि हो सकती है। माह के दूसरे सप्ताह में आपको परिश्रम और प्रयास का पूरा फल मिलेगा। इस दौरान आपकी किस्मत के सितारे चमकते हुए नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। माह के मध्य में आपके संबंध प्रभावशाली लोगों के साथ बनेंगे। आपको करियर कारोबार में तरक्की करने के अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान कारोबार में मनचाहा लाभ मिलने से आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी।
माह का उत्तरार्ध पूर्वार्ध की तुलना में कहीं ज्यादा फलप्रद है। स्थायी सम्पत्ति से लाभ के योग बन रहे हैं। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से आपको लाभ होगा। छात्र वर्ग को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से अप्रैल का महीना आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला हैं। स्वजनों से सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ निकटता बढ़ेगी। प्रेम संबंध के विवाह में बदलने के भी योग बन रहे हैं। विवाहित लोगों के संतान सुख की कामना पूरी हो सकती है। माता-पिता का पूरा आशीर्वाद आप पर बरसेगा।
उपायः प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए अप्रैल का माह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद कहा जाएगा। इस पूरे माह आपको सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने के कारण आपका उत्साह एवं पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। इस माह आप अपने कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करेंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। माह की शुरुआत में परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी। माह के दूसरे सप्ताह में आपके अटके हुए कार्यों में प्रगति होगी। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से संपर्क होगा। किसी सरकारी निर्णय से लाभ की प्राप्ति संभव है।
माह के मध्य में कला, लेखन आदि से जुड़े लोगों को उनके पूर्व में किए गये परिश्रम और प्रयास के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के कद एवं पद में वृद्धि होगी। उनकी आय के नये स्रोत बनेंगे। व्यवसाय के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होंगी। पैतृक व्यवसाय करने वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। माह के उत्तरार्ध में सुख-सुविधा से जुड़ी वस्तुओं का क्रय करेंगे। भूमि-भवन और वाहन का सुख आपको प्राप्त होगा। प्रतियोगिता परीक्षार्थियों के लिए माह के उत्तरार्ध का समय समय अनुकूल कहा जाएगा। इस दौरान बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। विवाह योग्य युवक-युवतियों के रिश्ते आने के योग बन रहे हैं।
उपायः प्रतिदिन शिव की उपासना और रुद्राष्टकं का पाठ करें।

कमेंट
कमेंट X